कैंप में ढाई लाख वसूले, अधिकांश शिकायत हुई निस्तारित
बिल्सी। पावर कारपोरेशन द्वारा सोमवार को नगर के बिजलीघर पर बिल सुधार कैंप आयोजित किया गया। जिसमें कुल 24 शिकायते पंजीकृत हुई। जिनमें बिल से संबंधित पांच शिकायत आयी। जिनमें से चार का मौके पर समाधान किया गया। मीटर खराब होने की सात शिकायते प्राप्त हुई। जिनमें से चार शिकायतों का मौके पर ही निस्तारित किया गया। एक शिकायत मीटर नंबर अपडेट एवं आठ शिकायत लोड बढ़ाने, चार मोबाइल नंबर अपडेट करने क़ी आयी। जिन्हे मौके पर निस्तारित किया गया। साथ ही एक शिकायत चेक मीटर से सम्बंधित प्राप्त हुई। जिसको अग्रिम कार्यवाही के लिए सहायक अभियंता मीटर को भेजा जा रहा है। जिसका सप्ताह के अंदर ही निराकरण किया जाना सुनिश्चित किया जायेगा। कैंप में 95 उपभोक्ताओं से दो लाख 54 हजार क़ी राजस्व वसूली भी की गई। इस मौके पर एसडीओ जयप्रकाश, अवर अभियंता गजेंद्र पाल, बिलिंग बाबू कुलदीप, अभिषेक कुमार, बिलाल हुसैन, देवकीनन्दन आदि मौजूद रहे।
Budaun Amarprabhat