Breaking News

युवक का सांप ने काटा, इलाज के दौरान तोड़ा दम

Spread the love

युवक का सांप ने काटा, इलाज के दौरान तोड़ा दम

बिल्सी। कोतवाली क्षेत्र के गांव नाई पिंडरी निवासी एक युवक को सोते समय सांप ने काट लिया। जिससे युवक की उपचार के दौरान मौत हो गई। युवक की मौत के बाद परिवार में कोहराम मच गया। जिसके बाद परिवार के लोगों ने रविवार को बगैर पीएम कराए उसका कछला घाट पर अंतिम संस्कार कर दिया।

मिली जानकारी के मुताबिक गांव निवासी शिवम (23) पुत्र रमेश चंद्र पंजाब के होशयारपुर में सब्जी बेचने का काम करता था। शुक्रवार की रात उसे पंजाब में ही अपने कमरे में सोते समय जहरीले सांप ने उसे काट लिया। जिसके बाद उसकी हालत बिगड़ने पर परिवार के लोग शिवम को इलाज के लिए अपने गांव नाई पिंडरी लेकर आ गए। यहां परिवार के लोगों ने शिवम का इलाज कराया। मगर उसकी हालत में कोई खास सुधार नहीं हो सका। शनिवार की रात शिवम ने दम तोड़ दिया। जिसके बाद परिवार में कोहराम मच गया। मृतक शिवम रमेश चंद्र का इकलौता बेटा था। शिवम की मौत पर ग्राम प्रधान मुकेश चंद्र, विशाल सागर, हरिसिंह, गोपाल दिवाकर, उदयवीर दिवाकर, चंद्रकेश आदि ने गहरा दुख व्यक्त किया।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

डॉ. मदन मोहन लाल ने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से की मुलाकात

Spread the loveराज्य में ‘संगीत नाटक अकादमी’ स्थापित करने का सौंपा प्रस्ताव बदायूँ। संगीत की …

error: Content is protected !!