Breaking News

पिंडौल रामलीला कमेटी के सत्यप्रकाश अध्यक्ष, प्रदीप बने प्रबंधक

Spread the love

पिंडौल रामलीला कमेटी के सत्यप्रकाश अध्यक्ष, प्रदीप बने प्रबंधक

बिल्सी। रविवार को तहसील के गांव पिंडौल होने वाली रामलीला मेले को लेकर एक बैठक आयोजित की गई। जिसमें जनता आदर्श रामलीला कमेटी के गठन से पहले कोषाध्यक्ष राजेश गुप्ता द्वारा हिसाब पढ़ कर सुनाया गया। सभी ग्रामवासी पुरानी कमेटी के हिसाब से संतुष्ट होकर पुन: कमेटी के गठन को लेकर हरी झंड़ी दी। जिसमे सर्वसम्मति से अध्यक्ष पद के लिए पंडित सत्यप्रकाश शर्मा, प्रबंधक पद के लिए डॉ प्रदीप कुमार गुप्ता, कोषाध्यक्ष पद के लिए राजेश कुमार गुप्ता, महामंत्री के लिए शिशुपाल गुप्ता, संरक्षक जगदीश सक्सेना, सचिव अनुराग भूषण गुप्ता, उपप्रबंधक मुनीश तिवारी, उपाध्यक्ष मुनेंद्र शर्मा, उपकोषाध्यक्ष शैलेश शर्मा, मंत्री सोवरन सिंह, मंच संचालक अजय कुमार सक्सेना, मंच उप संचालक जितेंद्र प्रजापति उर्फ अंगद, उप मंत्री चौधरी जसवंत सिंह एवं सह सचिव पद के लिए वीरेंद्र प्रजापति को चुना गया। साथ ही इस वर्ष रामलीला मेला छह से 15 अक्टूबर तक आयोजित किया जाएगा। इस मौके पर कई लोग मौजूद रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

भाजपा ने बूथ अध्यक्ष सम्मेलन की तैयारी को लेकर कसी कमर, कार्यकर्ताओं की बैठक संपन्न

Spread the loveसहसवान। आगामी 22 जुलाई को प्रस्तावित बूथ अध्यक्ष सम्मेलन को ऐतिहासिक और सफल …

error: Content is protected !!