Breaking News

सीडीओ ने दिए दिव्यांग छात्राओं को ई-ट्राईसाईकिल योजना से जोड़ने के निर्देश

Spread the love

बदायूँ: दिव्यांगजनों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने, उनके पुनर्वास एवं अधिकारों को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से बुधवार को विकास भवन सभागार में मुख्य विकास अधिकारी गामिनी सिंगला की अध्यक्षता में लोकल लेवल कमेटी, जिला दिव्यांगता समिति एवं जिला प्रबन्धकीय समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में दिव्यांगजनों के कल्याण से संबंधित विभिन्न योजनाओं एवं व्यवस्थाओं की समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
बैठक में लीगल गार्जियनशिप के लिए प्राप्त दो आवेदनों पर विचार-विमर्श किया गया। जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी एवं जांचकर्ताओं द्वारा किए गए भौतिक सत्यापन एवं जांच के आधार पर राहुल कुमार को उनके दिव्यांग भाई रोहित कुमार तथा खुशबू रस्तोगी को उनके दिव्यांग भाई विवेक का विधिक संरक्षक नियुक्त किए जाने के निर्देश दिए गए।
जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी संतोष कुमार ने समिति को जनपद में संचालित जिला आदर्श पुनर्वास केंद्र की प्रगति से अवगत कराया। उन्होंने बताया कि केंद्र के माध्यम से अब तक कुल 587 दिव्यांगजनों को विभिन्न प्रकार की सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं।
उन्होंने बताया कि जनपद में मानसिक मंदित दिव्यांगजनों के लिए चार मानसिक मंदित आश्रय गृह सह प्रशिक्षण केंद्रों का संचालन किया जा रहा है। बैठक में दिव्यांगजन विभाग द्वारा शिक्षण-प्रशिक्षण प्राप्त कर रही 16 वर्ष या उससे अधिक आयु वर्ग की दिव्यांग छात्राओं के लिए संचालित नवीन ई-ट्राईसाइकिल योजना का व्यापक प्रचार-प्रसार कराने के निर्देश दिए गए। साथ ही जिला विद्यालय निरीक्षक को विभाग द्वारा निर्धारित लक्ष्य के सापेक्ष पात्र दिव्यांग छात्राओं के आवेदन कराए जाने के निर्देश दिए गए, ताकि अधिक से अधिक पात्र छात्राएं योजना से लाभान्वित हो सकें।
बैठक में मुख्य चिकित्साधिकारी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, जिला विद्यालय निरीक्षक, जिला पूर्ति अधिकारी, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, सहायक प्रबंधक अनुसूचित जाति वित्त एवं विकास निगम, क्षेत्रीय प्रबंधक उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम बदायूँ, अधिवक्ता मनोज कुमार, संस्था सचिव डीआरसी धर्मवीर सिंह, दिव्यांग मुनीश चन्द तथा बधिर जनकल्याण सशक्तीकरण संस्था बदायूँ के महासचिव अमित कुमार शर्मा सहित संबंधित अधिकारी एवं प्रतिनिधिगण उपस्थित रहे।
—-


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

टीएमयू के नर्सिंग स्टुडेंट्स ने गांवों में जगाई अलख

Spread the love ख़ास बातें सिबौरा में जल संरक्षण और वृक्षारोपण का बताया महत्व स्टुडेंट्स …