Breaking News

12 अक्टूबर को 18 परीक्षा केन्द्रों पर होगी पीसीएस की परीक्षा

Spread the love

12 अक्टूबर को 18 परीक्षा केन्द्रों पर होगी पीसीएस की परीक्षा
बदायूँ : 30 सितम्बर। जिला मजिस्ट्रेट अवनीश राय ने जानकारी देते हुए बताया कि उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग, प्रयागराज द्वारा आयोजित सम्मिलित राज्य/ प्रवर अधीनस्थ सेवा (प्रा०) परीक्षा-2025 तथा सहायक वन संरक्षक/क्षेत्रीय वन अधिकारी सेवा (प्रा०) परीक्षा-2025 आगामी 12 अक्टूबर 2025 को जनपद बदायूँ में 18 परीक्षा केन्द्रों पर दो पालियों में सम्पन्न होगी, प्रथम पाली प्रातः 09ः30 बजे से 11ः30 बजे तथा द्वितीय पाली अपरान्ह 02ः30 बजे से 04ः30 बजे तक होगी।
डीएम ने परीक्षा के सफल संचालन हेतु सभी 18 परीक्षा केन्द्रों पर एक-एक केन्द्र व्यवस्थापक की तैनाती की है, साथ ही प्रत्येक केन्द्र के लिए एक-एक स्टेटिक मजिस्ट्रेट बनाए गए हैं। परीक्षा को सकुशल रूप से कराने के लिए 18 सैक्टर व 7 जोन बनाए गए हैं, सभी पर एक-एक मजिस्ट्रेट को नामित किया है। प्रत्येक परीक्षा केन्द्र पर 384 कुल 6912 अभ्यर्थी परीक्षा में सम्मिलित होंगे। इसके अतिरिक्त 04 सैक्टर व स्टेटिक मजिस्ट्रेट रिवर्ज में रखें गए हैं। परीक्षा के दौरान सभी रिजर्व मजिस्ट्रेट को कलेक्ट्रेट स्थित कंट्रोल रूम में उपस्थित रहने के निर्देश दिए गए हैं।
—–


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

बदायूं पुलिस का अभियान जारी, एक वांछित अभियुक्ता समेत सात लोगों पर कार्रवाई

Spread the loveबदायूं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में जनपद में वांछित एवं वारंटी अभियुक्तों …

error: Content is protected !!