Breaking News

बिल्सी में छह निजी नलकूपों में चोरी, पुलिस जांच में जुटी

Spread the love

बिल्सी में छह निजी नलकूपों में चोरी, पुलिस जांच में जुटी

बिल्सी। कोतवाली क्षेत्र के गांव सिद्धपुर चित्रसेन और खैराती नगर में सोमवार की रात चोरों ने निजी नलकूप को निशाना बनाया और उसमें से स्टार्टर और कॉपर तार को चुराकर फरार हो गए। सिद्धपुर चित्रसेन ग्राम प्रधान पति राहुल देव शाक्य ने बताया उनके गांव में ओमप्रकाश पुत्र छम्मनलाल, गीतेश पुत्र यादराम शाक्य, बाबूराम पुत्र कुंवर बहादुर, लेखराज प्रजापति पुत्र होरीलाल, उदयराज पुत्र दयाराम और खैराती नगर निवासी धनीराम के खेतों में बने निजी नलकूपों से चोर मोटर का स्टार्टर और कॉपर तार को चुराकर फरार हो गए। पीड़ित किसानों ने इसकी सूचना पुलिस को दी है। जिसके बाद पुलिस ने पूरे मामले की जांच पड़ताल करने में जुट गई।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) ने किसानों की समस्याओं को लेकर डीएम को सौंपा ज्ञापन

Spread the love अमेरिका-भारत टेंडर डील के विरोध में जिला अध्यक्ष ज्ञानपाल सिंह यादव के …

error: Content is protected !!