Breaking News

मिनी कुंभ मेला ककोड़ा में केंद्रीय राज्य मंत्री ने प्रदर्शनी का उद्घाटन किया

Spread the love

मिनी कुंभ मेला ककोड़ा में केंद्रीय राज्य मंत्री ने प्रदर्शनी का उद्घाटन किया

बदायूं, 04 नवम्बर।
मिनी कुंभ मेला ककोड़ा में मंगलवार को केंद्रीय राज्य मंत्री बी.एल. वर्मा ने सूचना एवं जनसंपर्क विभाग द्वारा आयोजित विकास और लाभार्थी योजनाओं की प्रदर्शनी का फीता काटकर उद्घाटन किया। उद्घाटन के बाद मंत्री ने प्रदर्शनी का दौरा किया और केंद्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं के बारे में आम लोगों को जानकारी देने वाले स्टॉल्स का निरीक्षण किया। प्रदर्शनी 06 नवम्बर तक आम जनता के लिए खुली रहेगी।

उद्घाटन समारोह में मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के नेतृत्व में देश और प्रदेश में कई जनकल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही हैं, जिनका लाभ हर वर्ग के लोगों तक पहुंचाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि यह प्रदर्शनी आमजन को योजनाओं से परिचित कराने का सशक्त माध्यम है।

मंत्री ने कहा कि मेला ककोड़ा सिर्फ श्रद्धालुओं का आस्था केंद्र नहीं है, बल्कि क्षेत्रीय विकास, व्यापार और जनजागरूकता का भी प्रतीक बन चुका है। उन्होंने लोगों से अपील की कि सरकारी योजनाओं की जानकारी लेकर ज्यादा से ज्यादा लाभ लें और दूसरों को भी जागरूक करें।

प्रदर्शनी में प्रधानमंत्री आवास योजना, उज्ज्वला योजना, आयुष्मान भारत, किसान सम्मान निधि, स्वच्छ भारत मिशन, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, मिशन शक्ति, एक जिला एक उत्पाद और प्रधानमंत्री जनधन योजना जैसे कई योजनाओं की जानकारी चित्र, पोस्टर और साहित्य के माध्यम से दी गई। बड़ी संख्या में श्रद्धालु, ग्रामीण और युवा प्रदर्शनी में पहुंचे और योजनाओं की जानकारी हासिल की।

केंद्रीय राज्य मंत्री बी.एल. वर्मा मेला ककोड़ा में प्रदर्शनी का उद्घाटन करते हुए।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

ब्यूटी पार्लर में घुसकर छेड़छाड़ का आरोप, पुलिस को तहरीर

Spread the loveराहुल मौर्य मसवासी (रामपुर)। पट्टी कला क्षेत्र के गांव घोसीपुरा निवासी एक ब्यूटी …

error: Content is protected !!