Breaking News

बिल्सी में मतदाता सूची के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण की शुरुआत

Spread the love

बिल्सी में मतदाता सूची के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण की शुरुआत

एसडीएम प्रेमपाल सिंह ने मोहल्ला संख्या पांच में किया शुभारंभ, मतदाताओं से सहयोग की अपील

बिल्सी, अमर प्रभात।
नगर में मंगलवार से मतदाता सूची के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (एसआईआर) का कार्य शुरू हो गया। इस अभियान की शुरुआत एसडीएम प्रेमपाल सिंह ने नगर के मोहल्ला संख्या पांच स्थित बूथ नंबर 94 पर बीएलओ के साथ की। इस दौरान उन्होंने गणना प्रपत्र वितरित कर मतदाताओं को जागरूक किया और अपील की कि सभी लोग अभियान में सहयोग करें, ताकि वोटर लिस्ट को और अधिक सटीक और पारदर्शी बनाया जा सके।

एसडीएम ने बताया कि प्रदेशभर में चलाए जा रहे इस विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण अभियान के तहत एक माह तक बीएलओ मतदाताओं के घर-घर जाकर गणना प्रपत्र वितरित करेंगे। विधानसभा क्षेत्र के 389 सभी बीएलओ मतदाताओं से सीधे संपर्क स्थापित कर सूची के सत्यापन का कार्य करेंगे।

उन्होंने कहा कि बीएलओ मतदाताओं को दो प्रतियों में गणना प्रपत्र उपलब्ध कराएंगे और उन्हें भरने में पूरी सहायता प्रदान करेंगे। साथ ही यह भी सुनिश्चित करेंगे कि वृद्ध, बीमार, दिव्यांग, निर्धन एवं अशक्त मतदाताओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

एसडीएम ने कहा कि पुनरीक्षण प्रक्रिया की पारदर्शिता और शुद्धता सर्वोच्च प्राथमिकता है। मतदाता सूची को सही और अद्यतन रखने के लिए सभी नागरिकों से सक्रिय भागीदारी की अपेक्षा की गई है।

तहसील कार्यालय से मंगलवार को 100 से अधिक बीएलओ को गणना प्रपत्र उपलब्ध कराए गए।
इस अवसर पर नायब तहसीलदार बदन सिंह यादव, लेखपाल सूरज भारती, राजीव सागर सहित अन्य राजस्वकर्मी उपस्थित रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

गन्ना आपूर्ति नहीं हुई तो 6 मार्च से बंद हो जाएगी शेखूपुर चीनी मिल

Spread the loveबदायूं (संवाददाता गोविंद देवल)। किसान सहकारी चीनी मिल्स लिमिटेड शेखूपुर के प्रधान प्रबंधक …

error: Content is protected !!