Breaking News

हनुमान भक्तिमय हुए मंदिर, बालाजी का भव्य श्रृंगार और विशेष चोला चढ़ाया गया

Spread the love

हनुमान भक्तिमय हुए मंदिर, बालाजी का भव्य श्रृंगार और विशेष चोला चढ़ाया गया

आरती, हनुमान चालीसा पाठ और प्रसाद वितरण से गूंजा शिव शक्ति ओम मंदिर

बिल्सी, अमर प्रभात।
नगर में मंगलवार को हनुमान भक्तिभाव में डूबे नजर आए। तहसील मोड़ स्थित श्री शिव शक्ति ओम मंदिर में श्री बालाजी भक्त मंडली के पदाधिकारियों ने भक्तिभाव से हनुमान जी का भव्य श्रृंगार कर विशेष चोला अर्पित किया। इसके बाद भक्तों ने पूजा-अर्चना की और बाबा के चरणों में भोग लगाया। आरती के साथ मंदिर परिसर “जय बजरंगबली” के जयकारों से गूंज उठा।

मंदिर में दिनभर भक्तों की भीड़ लगी रही। बालाजी के दरबार में हनुमान चालीसा पाठ, आरती और अन्य धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। इसके बाद सभी श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरण किया गया।

इधर, मोहल्ला संख्या चार, सिरासौल रोड स्थित श्री संकट मोचन दरबार में भी मंगलवार को भक्ति का अद्भुत दृश्य देखने को मिला। महंत संजय शर्मा के सान्निध्य में भक्तों ने हनुमान जी का भव्य श्रृंगार कर सीता रसोई में बने भोजन से भोग लगाया। पूजा के उपरांत सभी भक्तों को प्रसाद वितरित किया गया।

इस मौके पर मुकेश सक्सेना, कुसुम शर्मा, आलोक सक्सेना, शिवांक शर्मा, मनोज कुमार, राजेश कुमार, अंशुल वाष्र्णेय, देवकीनंदन सहित अनेक भक्त मौजूद रहे।

उधर, तहसील क्षेत्र के गांव गुधनी-खौंसारा स्थित बलदेव धाम पर आचार्य ललित शर्मा ने बालाजी महाराज का चोला चढ़ाकर भक्तों को प्रसाद वितरित किया। पूरा क्षेत्र हनुमान भक्ति में सराबोर रहा।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

सदर विधायक महेश चन्द्र गुप्ता ने किया नवनिर्मित सार्वजनिक शौचालय का अनावरण

Spread the love राजकीय सिविल पेंशनर्स परिषद के भवन के समीप विधायक निधि से हुआ …

error: Content is protected !!