Breaking News

कछला घाट पर गंगा उत्सव मनाया गया, बच्चों ने रंगोली व पेंटिंग से सजाई गंगा आरती की शाम

Spread the love

कछला घाट पर गंगा उत्सव मनाया गया, बच्चों ने रंगोली व पेंटिंग से सजाई गंगा आरती की शाम

गंगा को राष्ट्रीय नदी घोषित किए जाने की वर्षगांठ पर हुआ भव्य आयोजन

बदायूं।
राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन, जल शक्ति मंत्रालय के तहत गंगा नदी को भारत की राष्ट्रीय नदी घोषित किए जाने की वर्षगांठ पर सोमवार को गंगा उत्सव का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम जिला गंगा समिति बदायूं की ओर से भागीरथी गंगा घाट, कछला पर भव्य रूप में संपन्न हुआ।

कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित गणमान्यजनों ने गंगा आरती में भाग लेकर मां गंगा से प्रदेश और देश के कल्याण की कामना की। इस दौरान सांस्कृतिक प्रस्तुतियां, रंगोली और पेंटिंग प्रतियोगिताएं आकर्षण का केंद्र रहीं।

एस.के.एल.एम. पब्लिक स्कूल, सुन्दर नगर के छात्र-छात्राओं ने रंगोली और पेंटिंग के माध्यम से गंगा स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को मंच से पुरस्कृत किया गया।

कार्यक्रम में डीएफओ और जिला परियोजना अधिकारी, पूर्व डीसीबी चेयरमैन उमेश राठौर, नगर पंचायत कछला के चेयरमैन जगदीश सिंह लोनिया चौहान, जिला गंगा आरती प्रमुख नीरज शर्मा सहित कई सम्मानित अधिकारी एवं गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

गंगा तट पर आयोजित सांध्य आरती के दौरान “हर हर गंगे” के जयकारों से वातावरण गूंज उठा।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में सीएमओ ने किया निरीक्षण, ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत किया वृक्षारोपण

Spread the love सहसवान, बदायूँ सहसवान सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) में आज स्वास्थ्य सेवाओं की …

error: Content is protected !!