सरदार पटेल जयंती पर बिल्सी विधानसभा क्षेत्र में निकली भव्य पदयात्रा
– ![]()
बिल्सी, अमर प्रभात प्रतिनिधि।
बिल्सी विधानसभा क्षेत्र में लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के अवसर पर विधायक हरीश शाक्य के नेतृत्व में पदयात्रा का आयोजन किया गया। यह यात्रा ग्राम कुरऊ से प्रारंभ होकर बरायमय खेड़ा पर सम्पन्न हुई। पूरे मार्ग में यात्रा का भव्य स्वागत किया गया। क्षेत्रवासियों ने कुरऊ मोड़, भरकुईया भट्टा, बसंत नगर, रोशन नगर मोड़ और बरायमय खेड़ा पर पुष्प वर्षा व नारों के साथ यात्रियों का अभिनंदन किया।
बरायमय खेड़ा में आयोजित विशाल जनसभा को मुख्य अतिथि डॉ. अरुण कुमार सक्सेना, वन एवं पर्यावरण मंत्री, उत्तर प्रदेश सरकार ने संबोधित करते हुए कहा कि “सरदार वल्लभभाई पटेल ने जिस एक भारत की कल्पना की थी, उसे आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी की सरकार साकार कर रही है।”
उन्होंने कहा कि पटेल ने अपने कुशल नेतृत्व और दृढ़ संकल्प से देश की रियासतों का विलय कर भारत को एक सशक्त और संगठित राष्ट्र के रूप में स्थापित किया।
इस अवसर पर जिला अध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता ने कहा कि सरदार पटेल का देश के एकीकरण में योगदान कभी भुलाया नहीं जा सकता।
सभा को संबोधित करते हुए विधायक हरीश शाक्य ने कहा कि सरदार पटेल के आदर्शों से प्रेरित होकर भारत आज एकता, अखंडता और सुरक्षा के मार्ग पर निरंतर अग्रसर है। उन्होंने कहा कि “रन फॉर यूनिटी” केवल एक आयोजन नहीं, बल्कि भारत की एकता और अखंडता का प्रतीक है।
विधायक ने कहा कि मोदी-योगी सरकार ने विकास के साथ राष्ट्रवाद और जनसेवा की नई संस्कृति स्थापित की है। आज भारत विश्व गुरु बनने की दिशा में अग्रसर है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक नागरिक को सरदार पटेल के आदर्शों को अपने जीवन में आत्मसात करना चाहिए।
कार्यक्रम में *अशोक भारती, सुधीर श्रीवास्तव, जे.के. सक्सेना, शिशुपाल शाक्य, सत्यवीर सिंह, मुनीश राघव, राजेश्वर पटेल, गिरीश पाल सिसोदिया, नवनीत कुमार शाक्य, अजय तोमर, अर्जुन सिंह, अंकित मौर्य, राहुल शाक्य, के.पी. लोधी, आदित्य माहेश्वरी, सचिन अग्रवाल, मोहित तोमर, ओमप्रकाश सागर, डॉ. जे.पी. सोलंकी, रानी सिंह पुंडीर, कामेश चौहान, अनुज पटेल, सोनी सिंह, अनिल पटेल, रोहिताश पटेल, मुनीश सागर, दीपक चौहान, सुधीर मौर्य आदि गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
सभा में बड़ी संख्या में क्षेत्रीय जनता ने भाग लिया। पूरा आयोजन राष्ट्रभक्ति और एकता के उत्साह से ओत-प्रोत रहा। वातावरण में “एक भारत, श्रेष्ठ भारत” का नारा गूंजता रहा।
Budaun Amarprabhat