Breaking News

बिसौली: रामशरण वैद्य आदर्श इंटर कॉलेज में बाल दिवस धूमधाम से मनाया गया

Spread the love

बिसौली। रामशरण वैद्य आदर्श इंटर कॉलेज मई-बसई में शुक्रवार को भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती बाल दिवस के रूप में बड़े ही उत्साह के साथ मनाई गई। कार्यक्रम की शुरुआत पंडित नेहरू के चित्र पर माल्यार्पण और पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन करने से हुई।

बाल दिवस को खास बनाने के लिए जूनियर कक्षाओं के छात्रों को निशुल्क स्वेटर वितरित किए गए, जिससे बच्चों का उत्साह और बढ़ गया। विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. घनश्याम दास ने बच्चों को बाल दिवस की शुभकामनाएं दी और पंडित नेहरू के जीवन और उनके योगदान पर प्रकाश डाला।

इस अवसर पर रामाधार शर्मा, सुधाकर शर्मा, मनोज कुमार, कामेन्द्र सिंह, विनोद कट्या, रेनू कुमारी, प्रकाशवीर, राकेश कुमार शर्मा, आनंद सिंह, शिवानी, अमित पाराशरी, आशीष सहित अन्य उपस्थित रहे।

अमर प्रभात प्रतिनिधि – आई एम खान


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

25 हजार का इनामी शातिर अपराधी विष्णु गिरफ्तार, तमंचा-बाइक बरामद

Spread the loveबदायूं। फैजगंज बेहटा पुलिस ने अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के …