Breaking News

होली पर चला परिवहन विभाग का सख्त अभियान, 9 वाहन सीज, 21 के चालान

Spread the love

ओवरलोड, अवैध खनन व बिना हेलमेट चलने वालों पर कार्रवाई
संवाददाता – गोविंद देवल, बदायूं
बदायूं। सड़क सुरक्षा के दृष्टिगत उत्तर प्रदेश शासन एवं जिलाधिकारी बदायूं के निर्देशन में सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन/प्रशासन) हरिओम के नेतृत्व में होली पर्व पर विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान अनियमितताओं में संलिप्त सवारी बसों, अवैध खनन और ओवरलोड वाहनों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की गई।
प्रवर्तन अभियान के तहत 8 वाहनों को थाना फैजगंज और बिसौली में सीज किया गया। इसके अलावा एक स्लीपर बस, जो मानकों के अनुरूप नहीं पाई गई, उसे परिवहन निगम की वर्कशॉप में सीज कराया गया। मानकों का पालन न करने पर दो बसों के चालान भी किए गए।
इसी क्रम में आसफपुर चौकी के पास 18 दोपहिया वाहनों के खिलाफ बिना हेलमेट, एचएसआरपी न होने और गलत दिशा में वाहन चलाने के आरोप में चालान किए गए। एक वाहन चालक का चालान नशे की हालत में वाहन चलाने पर किया गया।
सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी हरिओम ने बताया कि जनपद में संचालित एवं गुजरने वाले ओवरलोड वाहनों, अवैध खनन और डग्गामार यात्री वाहनों के विरुद्ध लगातार प्रवर्तन कार्रवाई जारी रहेगी। उन्होंने होली के अवसर पर आमजन से अपील की कि नशे की हालत में या तेज गति से वाहन न चलाएं तथा यातायात नियमों का पालन कर सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित करें।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

दातागंज पुलिस ने दो युवकों को चार चोरी की मोटरसाइकिलों समेत पकड़ा

Spread the loveवाहन चेकिंग के दौरान मिली सफलता, बरामद वाहनों के संबंध में पुलिस कर …

error: Content is protected !!