‘
जायंट्स ग्रुप ऑफ महिला समृद्धि ने बच्चों को दिया जल संरक्षण का संदेश
संवाददाता – गोविंद देवल, बिसौली
बिसौली। ‘जल ही जीवन है’ के संकल्प के साथ जायंट्स ग्रुप ऑफ महिला समृद्धि द्वारा एक स्कूल में जागरूकता कार्यक्रम एवं पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भाग लेते हुए जल संरक्षण और वायु प्रदूषण रोकने के उपायों को अपनी कलाकृतियों के माध्यम से प्रस्तुत किया।
प्रतियोगिता में बच्चों ने आकर्षक पोस्टर बनाकर पानी बचाने के प्रभावी संदेश दिए। इसके साथ ही कई विद्यार्थियों ने जल संरक्षण के महत्व पर प्रेरक भाषण भी प्रस्तुत किए। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को ग्रुप की ओर से पुरस्कृत किया गया।
ग्रुप की अध्यक्ष कंचन सक्सेना ने बच्चों को आगामी होली पर्व पर पानी की बर्बादी रोकने के सुझाव दिए। उन्होंने कहा कि त्योहारों की खुशियों के साथ पर्यावरण संरक्षण की जिम्मेदारी निभाना भी जरूरी है। यूनिट डायरेक्टर अनुपम वार्ष्णेय ने “जल ही जीवन है” का संदेश देते हुए कहा कि आने वाली पीढ़ियों के लिए पानी बचाना हम सभी की जिम्मेदारी है।
कार्यक्रम में फेडरेशन ऑफिसर रूपम गुप्ता, सचिव रुचि वार्ष्णेय, कोषाध्यक्ष रूबी अग्रवाल, पूर्व अध्यक्ष अंजलि अग्रवाल, पूर्व सचिव आंचल वार्ष्णेय, ऋतु साहनी, सरिता वार्ष्णेय, राखी वार्ष्णेय, ममता यादव, पारुल अग्रवाल, डॉ. स्वाति रंजन, रोजी अग्रवाल, मानसी गर्ग, शिवानी अग्रवाल, अंशिका गर्ग, स्मिता यादव, प्रीति वार्ष्णेय, रोचन अग्रवाल, राधिका अग्रवाल, रश्मि वार्ष्णेय व शिखा वार्ष्णेय सहित अन्य सदस्य मुख्य रूप से उपस्थित रहीं। सभी ने बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए पर्यावरण संरक्षण का संकल्प
Budaun Amarprabhat