Breaking News

इनरव्हील क्लब ने मानसिक मंदित बालिकाओं को दिए होली उपहार

Spread the love

आत्मीय संवाद के बीच क्लब सदस्यों ने बांटी खुशियां
संवाददाता – गोविंद देवल, बिसौली
बिसौली। इनरव्हील क्लब द्वारा होली के उपलक्ष्य में मानसिक मंदित बालिकाओं को उपहार भेंट कर खुशियां बांटी गईं। इस दौरान कार्यक्रम का माहौल बेहद भावनात्मक और आत्मीय रहा।
क्लब की अध्यक्ष सुविधा माहेश्वरी ने बताया कि इनरव्हील क्लब निरंतर समाज सेवा के कार्यों में सक्रिय है और भविष्य में भी जरूरतमंदों के उत्थान के लिए प्रयासरत रहेगा। उन्होंने कहा कि त्योहारों का उद्देश्य समाज के हर वर्ग के साथ खुशियां साझा करना है।
कार्यक्रम के दौरान क्लब सदस्यों ने बालिकाओं के साथ संवाद किया। बालिकाओं ने भी उत्साहपूर्वक अपनी भावनाएं व्यक्त कीं। यह अवसर क्लब की सदस्यों और बालिकाओं के बीच आत्मीय जुड़ाव का प्रतीक बन गया।
इस मौके पर अध्यक्ष सुविधा माहेश्वरी ने छात्रावास की प्रबंधक को सम्मानित कर उनके समर्पण और बालिकाओं के भविष्य निर्माण में योगदान की सराहना की। कार्यक्रम में सचिव भारती अग्रवाल, रितु अग्रवाल, डॉ. अर्चना वार्ष्णेय सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहीं।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

पत्नी से पारिवारिक विवाद के बाद युवक पानी की टंकी पर चढ़ा, समझाइश के बाद सकुशल उतारा गया

Spread the loveइस्लामनगर। नगर पंचायत इस्लामनगर में कार्यरत एक निजी सफाई कर्मचारी बुधवार को पारिवारिक …

error: Content is protected !!