Breaking News

सरस्वती शिशु मंदिर का वार्षिकोत्सव धूमधाम से संपन्न

Spread the love

देशभक्ति व सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मोहा मन, अतिथियों ने दिए संस्कारवान शिक्षा के संदेश
संवाददाता – गोविंद देवल, बरेली
बरेली। बरेली-नैनीताल मार्ग स्थित सरस्वती शिशु मंदिर में विद्यालय का वार्षिकोत्सव हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन एवं पुष्पार्चन के साथ हुआ।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि कैंट विधायक संजीव अग्रवाल, विशिष्ट अतिथि पंकज गोयल (प्रोपराइटर शिवांग प्लाईवुड), कार्यक्रम अध्यक्ष प्रणव झा (आरटीओ प्रवर्तन बरेली) एवं मुख्य वक्ता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभाग संघ चालक ओमप्रकाश गंगवार उपस्थित रहे। इसके अतिरिक्त विद्यालय अध्यक्ष राजीव अग्रवाल, व्यवस्थापक दिनेश मलिक, उपाध्यक्ष रामकुमार अग्रवाल, प्रांत संपर्क प्रमुख श्रीमती सरोजनी अग्रवाल, अनिल गर्ग (मंत्री, भारतीय शिक्षा समिति बृज प्रदेश) सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।
मुख्य वक्ता ओमप्रकाश गंगवार ने कहा कि विद्या भारती के विद्यालय केवल शिक्षा ही नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति और संस्कारों के संरक्षण व संवर्धन का कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि नई शिक्षा नीति (NEP) का क्रियान्वयन समाजहित में है और ऐसे विद्यालय संस्कारवान पीढ़ी के निर्माण में अहम भूमिका निभा रहे हैं।
मुख्य अतिथि संजीव अग्रवाल ने कहा कि आज का शिशु ही कल का राष्ट्र निर्माता है। विद्या भारती के विद्यालय राष्ट्रवाद की शिक्षा देते हुए सच्चा भारतीय बनने की प्रेरणा देते हैं। उन्होंने मातृभाषा के महत्व पर भी जोर दिया। कार्यक्रम अध्यक्ष प्रणव झा ने कहा कि विद्या भारती के विद्यालयों से ही देश का सर्वांगीण विकास संभव है।
विद्यालय व्यवस्थापक दिनेश मलिक ने वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। वार्षिकोत्सव में विद्यार्थियों ने देशभक्ति गीत, परी नृत्य, भाषा परिचय, नारी शक्ति पर आधारित शबरी प्रसंग, हनुमान चालीसा, पौराणिक कथा, हास्य नाटिका ‘होमवर्क चोर’, भाव नृत्य, पर्यावरण संरक्षण एवं होली गीतों की मनमोहक प्रस्तुतियां दीं। कार्यक्रमों के माध्यम से देशभक्ति, सामाजिक समरसता और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया।
प्रधानाचार्य सुनील कुमार सिंह ने अतिथियों का परिचय कराया। सभी अतिथियों को पट्टिका पहनाकर एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन रामकिशोर श्रीवास्तव के निर्देशन में संस्कृति एवं आराध्या ने किया। अंत में अध्यक्ष राजीव अग्रवाल ने सभी अतिथियों एवं उपस्थित जनों का आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम में सूर्य प्रकाश जी, राजीव जी (व्यवस्थापक नेकपुर), अनुज शर्मा, विकास शर्मा, विक्रम जी, मीडिया प्रभारी राजेश कुमार शर्मा, श्रीमती अलका नवीन, श्रीमती नीलम मिश्रा, श्रीमती प्रियंका यादव, वंशिका मिश्रा, संजीव उपाध्याय, ऋषभ मिश्रा सहित विद्यालय का समस्त आचार्य परिवार उपस्थित रहा।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

पत्नी से पारिवारिक विवाद के बाद युवक पानी की टंकी पर चढ़ा, समझाइश के बाद सकुशल उतारा गया

Spread the loveइस्लामनगर। नगर पंचायत इस्लामनगर में कार्यरत एक निजी सफाई कर्मचारी बुधवार को पारिवारिक …

error: Content is protected !!