Breaking News

श्री भगवा सेना ने युवाओं को दिलाई संयमित होली मनाने की शपथ

Spread the love

नगला मंदिर परिसर में हुड़दंग व नशा न करने का लिया संकल्प
संवाददाता – गोविंद देवल, बदायूं
बदायूं। शहर के नगला मंदिर प्रांगण में श्री भगवा सेना के तत्वावधान में होली पर्व के मद्देनजर युवाओं को संयमित और सुरक्षित त्योहार मनाने की शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम का नेतृत्व जिलाध्यक्ष अर्जुन शर्मा ने किया।
इस दौरान युवाओं को हुड़दंग न करने, केमिकल युक्त रंगों का प्रयोग न करने, तेज व लापरवाही से वाहन न चलाने, मादक एवं नशीले पदार्थों का सेवन न करने तथा माता-पिता, गुरुजनों और बुजुर्गों का सम्मान करने की शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम में “होलिका माता की जय”, “वंदे मातरम्” और “जय हिंद” के उद्घोष भी लगाए गए।
जिला लोकसभा अध्यक्ष सुधांशु शर्मा ने कहा कि होली पर कुछ युवा शराब जैसे नशीले पदार्थों का सेवन कर वाहन चलाते हैं, जिससे गंभीर दुर्घटनाएं होती हैं। कई बार इन हादसों में लोगों की जान तक चली जाती है और खुशियों का त्योहार मातम में बदल जाता है। उन्होंने युवाओं से अपील की कि शराब पीकर वाहन न चलाएं और यातायात नियमों का पालन करें।
संगठन अध्यक्ष ध्रुव देव गुप्ता ने कहा कि होली आपसी भाईचारे और प्रेम का पर्व है। इसे हर्षोल्लास के साथ, लेकिन शांतिपूर्ण तरीके से मनाया जाना चाहिए। उन्होंने युवाओं से रंग और भंग जैसी गतिविधियों से दूर रहने और परिवार की खुशियों को बनाए रखने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में मोहित गौतम, सुमित आर्य, नैतिक कुमार, विनोद यादव, सोनू शर्मा, लकी ठाकुर, रितिक सोलंकी, जितेंद्र दक्ष, मोनू सिंह, दीपक पंडित, मोनू कुमार, कुणाल यादव, आदित्य गुप्ता, अंकुर राठौर, लक्ष्य गुप्ता, गौरव ठाकुर, अच्युत्य यादव सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

प्रतियोगिताएँ बच्चों के सर्वांगीण विकास का श्रेष्ठ साधन हैं : आचार्य संजीव रूप*

Spread the loveप्रतियोगिताएं * प्रथम दिवस हुई अभिनय व नृत्य प्रतियोगिता बिल्सी , तहसील क्षेत्र …

error: Content is protected !!