Breaking News

बदायूं में होली और रमजान को लेकर पीस कमेटी की बैठक सम्प्रदायिक सद्भाव और शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील

Spread the love

संवाददाता – गोविंद देवल, बदायूं
बदायूं। चौकी मोहम्मदगंज में आगामी होली और रमजान को लेकर शांति एवं सौहार्द बनाए रखने के उद्देश्य से पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक में समस्त धर्मगुरु, मौलानाएं और समाज के संभ्रांत व्यक्ति शामिल हुए।
थानाध्यक्ष थाना कादरचौक ने दोनों समुदायों—हिन्दू और मुस्लिम—के प्रतिनिधियों से आगामी त्यौहारों में शांति बनाए रखने और किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना से बचने की अपील की। बैठक में दिनांक 4 मार्च 2026 को ग्राम मोहम्मदगंज में निकलने वाले होली जुलूस की तैयारी और सुरक्षा के मुद्दों पर भी चर्चा हुई।
बैठक में मंडल अध्यक्ष सर्वेश कश्यप, श्याम सुंदर उपाध्याय, कल्लू कश्यप, दीपक सक्सेना, मुनेंद्र शर्मा और शिव प्रताप सिंह राजपूत उपस्थित रहे। सभी उपस्थित लोगों ने एकजुट होकर त्यौहारों को सौहार्दपूर्ण ढंग से मनाने का संकल्प लिया।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

बीजेपी जन कल्याण मंच का विस्तार, सूफी मुजाहिर जिला अध्यक्ष व इमशाद अली बने उपाध्यक्ष

Spread the loveसहसवान। भारतीय जनता पार्टी जन कल्याण मंच को और अधिक गति देने के …

error: Content is protected !!