Breaking News

ग्राम रमजानपुर में होली और रमजान को लेकर पीस कमेटी की बैठक

Spread the love

धर्मगुरु और समाज के प्रतिनिधियों से शांति बनाए रखने की अपील
संवाददाता – गोविंद देवल, बदायूं
बदायूं। ग्राम रमजानपुर में आगामी होली और रमजान को लेकर शांति एवं सौहार्द बनाए रखने के उद्देश्य से पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक में समस्त धर्मगुरु, मौलाना और समाज के संभ्रांत व्यक्ति शामिल हुए।
थानाध्यक्ष विक्रम सिंह ने दोनों समुदायों—हिंदू और मुस्लिम—के प्रतिनिधियों से अपील की कि आगामी त्यौहारों में शांति बनाए रखें और किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना न हो। बैठक में दिनांक 4 मार्च 2026 को ग्राम रमजानपुर में निकलने वाले होली जुलूस की सुरक्षा और संचालन को लेकर विशेष चर्चा की गई।
इस मौके पर सानू सैफी, नरेंद्र शर्मा, शिव प्रताप सिंह, शिव कुमार बैग, ग्राम प्रधान और अन्य स्थानीय नेताओं सहित समाज के प्रमुख लोग उपस्थित रहे। सभी ने एकजुट होकर त्यौहारों को सौहार्दपूर्ण और सुरक्षित तरीके से मनाने का संकल्प लिया।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

हाईवे किनारे पेड़ पर फंदे से लटका मिला युवक का शव, पहचान नहीं

Spread the loveबिसौली। कोतवाली क्षेत्र के गांव अजनाबर मोड़ के पास मुरादाबाद-फर्रुखाबाद हाईवे किनारे शनिवार …