Breaking News

जनपद में 2 जोन, 6 सेक्टर व 21 सब-सेक्टर बनाए गए; 1,500 से अधिक पुलिस कर्मी तैनात

Spread the love

बदायूं पुलिस ने होली व रमजान के लिए सुरक्षा इंतजामों की जानकारी दी

संवाददाता – गोविंद देवल, बदायूं
बदायूं। डॉ. बृजेश कुमार सिंह, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद बदायूं के निर्देशन में आगामी होली और रमजान के अवसर पर कानून, सुरक्षा और शांति व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए व्यापक इंतजाम किए गए हैं। जनपद में दो जोन, छह सेक्टर और 21 सब-सेक्टर बनाए गए हैं।
नगर जोन प्रभारी के रूप में विजयेन्द्र द्विवेदी, अपर पुलिस अधीक्षक नगर और देहात जोन प्रभारी के रूप में डॉ. हृदेश सिंह कठेरिया, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण नियुक्त किए गए हैं। प्रत्येक सेक्टर का दायित्व क्षेत्राधिकारी को सौंपा गया है। 21 सब-सेक्टरों में डेढ़ हजार पुलिसकर्मी और 21 क्यूआरटी तैनात की गई हैं।
संबेदनशील स्थानों पर मोबाइल क्यूआरटी और पीएसी तैनात किए गए हैं। हॉटस्पॉट क्षेत्रों में अतिरिक्त फोर्स लगाई गई है ताकि पर्व शांतिपूर्ण रूप से मनाया जा सके। संवेदनशील व मिश्रित आबादी वाले इलाकों में सीसीटीवी और ड्रोन कैमरों के माध्यम से सतर्क दृष्टि रखी जा रही है। आपराधिक प्रवृत्ति वाले व्यक्तियों के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है।
सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक या भड़काऊ पोस्ट करने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। शराब पीकर वाहन चलाने वालों और हुड़दंगियों के विरुद्ध भी सख्त कार्रवाई होगी। कंट्रोल रूम के माध्यम से सीसीटीवी और अन्य निगरानी उपकरणों द्वारा यातायात और सुरक्षा पर सतर्क दृष्टि रखी जा रही है। सभी थाना मोबाइल, यातायात पुलिस और पीआरवी वाहनों को लगातार भ्रमणशील रहने के निर्देश दिए गए हैं।
होली और रमजान पर्व को शांतिपूर्ण रूप से मनाने के लिए प्रत्येक थाना स्तर पर ग्राम सुरक्षा समितियों, धर्मगुरुओं और समाज के संभ्रांत व्यक्तियों के साथ पीस कमेटी की बैठकें आयोजित की गईं।
जनपदवासियों से अपील की गई है कि वे त्योहारों को सौहार्दपूर्ण तरीके से मनाएं। पुलिस प्रशासन ने सभी जनपदवासियों को होली और रमजान की हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

सम्राट जादूगर ने अपनी कला से विद्यार्थियों को दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

Spread the love पर्यावरण,वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग उत्तर प्रदेश द्वारा चलाया गया जागरूकता अभियान …

error: Content is protected !!