Breaking News

होली पर फूटा लोगों का गुस्सा: जलभराव से परेशान मोहल्लेवासियों ने उखाड़ी सड़क की इंटरलॉकिंग

Spread the love

बिल्सी। संवाददाता गोविंद देवल।
होली जैसे खुशी के पर्व पर जहां लोग नए कपड़े पहनकर परिवार के साथ उत्सव मनाने की तैयारी करते हैं, वहीं नगर के मोहल्ला संख्या पांच के लोगों को गंदे पानी से होकर गुजरने की मजबूरी झेलनी पड़ी। पिछले करीब एक वर्ष से जलभराव की समस्या से जूझ रहे लोगों का सब्र आखिरकार होली के दिन जवाब दे गया और आक्रोशित लोगों ने विरोध स्वरूप सड़क की इंटरलॉकिंग ईंटें उखाड़कर रास्ता बंद कर दिया।
स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क पर पानी की निकासी की कोई व्यवस्था नहीं है, जिसके कारण गंदा पानी हमेशा भरा रहता है। बरसात के मौसम में स्थिति और भी बदतर हो जाती है। इस समस्या को लेकर कई बार नगर पालिका प्रशासन से शिकायत की गई, लेकिन हर बार सिर्फ आश्वासन ही मिला।
होली के दिन भी जब हालात में कोई सुधार नहीं हुआ तो लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। आक्रोशित लोगों ने सड़क की इंटरलॉकिंग ईंटें उखाड़कर उन्हें सड़क के दोनों ओर लगा दिया, जिससे रास्ता पूरी तरह बंद हो गया। इसके चलते आवागमन बाधित हो गया और लोगों को दूसरे रास्तों से होकर गुजरना पड़ा।
मोहल्लेवासियों का कहना है कि जब सड़क एक साल से नाले में तब्दील हो चुकी है तो ऐसी सड़क का कोई मतलब नहीं रह जाता। उनका आरोप है कि त्योहार के दिन भी यदि लोगों को गंदे पानी से होकर निकलना पड़े तो यह पालिका प्रशासन की लापरवाही को दर्शाता है।
उधर, पालिकाध्यक्ष के पति ओमप्रकाश सागर ने बताया कि कुछ शरारती तत्वों ने सड़क की इंटरलॉकिंग ईंटें उखाड़ दीं, जिससे यहां आवागमन बाधित हो गया। उन्होंने कहा कि एक सप्ताह के भीतर समस्या का समाधान कर दिया जाएगा, ताकि लोगों को राहत मिल सके।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

युद्ध का सबसे क्रूर चेहरा: मिनाब के गर्ल्स स्कूल पर हमले में 40 बच्चियों की मौत का दावा

Spread the loveसंवाददाता: गोविंद देवल तेहरान/मिनाब। अमेरिकी-इज़रायली हमलों के बीच ईरान के दक्षिणी प्रांत होरमोज़गान …

error: Content is protected !!