Breaking News

बाबा श्याम के प्रेमियों का हुआ भव्य सम्मान, निशान यात्रा को सफल बनाने वालों को मिला सम्मान

Spread the love

बिल्सी। संवाददाता गोविंद देवल।
नगर के मोहल्ला संख्या एक स्थित पटवा कॉलोनी में श्री श्याम भवन पर गुरुवार की शाम श्री लखदातार सेवा समिति के तत्वावधान में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में गत 28 फरवरी को नगर में धूमधाम से निकाली गई निशान यात्रा को सफल बनाने में सहयोग करने वाले पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम के दौरान श्री श्याम भवन के सेवादार शिवम महेश्वरी (गुरूजी) ने निशान यात्रा के आयोजन में सक्रिय भूमिका निभाने वाले पदाधिकारियों को प्रतीक चिन्ह भेंट किए। उन्होंने कहा कि सभी के सहयोग और समर्पण से ही निशान यात्रा भव्य और सफल हो सकी। धार्मिक आयोजनों से समाज में भाईचारे और आस्था का वातावरण मजबूत होता है।
इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि बाबा श्याम की कृपा से नगर में हर वर्ष श्रद्धा और उत्साह के साथ निशान यात्रा का आयोजन किया जाता है, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु भाग लेते हैं। समिति के पदाधिकारियों ने भविष्य में भी इसी प्रकार धार्मिक और सामाजिक कार्यक्रम आयोजित करने का संकल्प लिया।
समारोह के दौरान समिति के पदाधिकारी, श्रद्धालु और नगर के गणमान्य लोग मौजूद रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

बिजली विभाग में मनमानी के खिलाफ संविदा कर्मचारी लामबंद, 13 जुलाई से अनिश्चितकालीन धरने की चेतावनी

Spread the loveबिजली विभाग में मनमानी के खिलाफ संविदा कर्मचारी लामबंद, 13 जुलाई से अनिश्चितकालीन …

error: Content is protected !!