Breaking News

रमजान में रोजा इफ्तार से गूंजी भाईचारे की मिसाल, बड़ी संख्या में जुटे रोजेदार

Spread the love

बिल्सी। संवाददाता गोविंद देवल।
नगर के मोहल्ला संख्या पांच में समाजवादी पार्टी के विधानसभा उपाध्यक्ष चौधरी फैजान राईन समेत मुस्लिम समुदाय के लोगों द्वारा रोजा इफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र के कई लोगों ने हिस्सा लिया और आपसी भाईचारे व सौहार्द का संदेश दिया।
चौधरी फैजान राईन ने बताया कि इस समय रमजान का पवित्र महीना चल रहा है, जिसमें मुस्लिम समुदाय के लोग रोजा रखकर इबादत कर रहे हैं। इसी क्रम में मोहल्ला संख्या पांच में सामूहिक रूप से रोजा इफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया, जहां रोजेदारों ने एक साथ बैठकर इफ्तार किया।
उन्होंने कहा कि इस तरह के धार्मिक और सामाजिक कार्यक्रम समाज में एकता और आपसी सद्भाव को मजबूत करते हैं। कार्यक्रम के दौरान लोगों ने मिलकर रोजा खोला और एक-दूसरे को रमजान की मुबारकबाद दी।
इस मौके पर चौधरी फैजान राईन, बिलाल राईन, रिजवान राईन, फरमान राईन, मोबीन राईन, मोसिम राईन, अनस राईन, यूनिस राईन, सलीम राईन सहित कई लोग मौजूद रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

आसफपुर चौकी से हेड कांस्टेबल श्यामवीर सिंह का तबादला, साथियों ने उत्कृष्ट कार्यशैली की सराहना की

Spread the loveविदाई समारोह में ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत किया गया …

error: Content is protected !!