Breaking News

मानदेय के लिए भड़के रोजगार सेवक, इस्लामनगर ब्लॉक में धरना-प्रदर्शन, दी उग्र आंदोलन की चेतावनी

Spread the love

संवाददाता: असलम, इस्लामनगर
इस्लामनगर। विकास खंड कार्यालय में गुरुवार को क्षेत्र के रोजगार सेवकों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर जोरदार धरना-प्रदर्शन किया। ब्लॉक परिसर में दरी बिछाकर शांतिपूर्ण तरीके से विरोध जताते हुए रोजगार सेवकों ने जमकर नारेबाजी की और प्रशासन के खिलाफ रोष व्यक्त किया।
धरने के दौरान ब्लॉक अध्यक्ष लायक सिंह ने कहा कि जब तक रोजगार सेवकों का बकाया मानदेय का भुगतान नहीं किया जाता, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। उन्होंने बताया कि लंबे समय से मानदेय न मिलने के कारण रोजगार सेवकों की आर्थिक स्थिति बेहद खराब हो गई है। कई कर्मचारियों को बच्चों की फीस, घरेलू खर्च और अन्य आवश्यक जरूरतों को पूरा करने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।
रोजगार सेवकों ने आरोप लगाया कि ग्राम निधि से होने वाले कार्यों में डिटेलिंग को लेकर कई बार आदेश जारी किए गए, लेकिन ब्लॉक स्तर पर उनका पालन नहीं किया जा रहा है। साथ ही वर्तमान बीडीओ पर भेदभाव का आरोप लगाते हुए कहा कि सलारपुर ब्लॉक में तैनाती के दौरान वहां के रोजगार सेवकों का मानदेय समय से जारी कर दिया गया, जबकि इस्लामनगर ब्लॉक के कर्मचारियों के भुगतान में लगातार देरी की जा रही है।
प्रदर्शन कर रहे रोजगार सेवकों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही उनका पूरा भुगतान नहीं किया गया, तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा और अनिश्चितकालीन धरना शुरू किया जाएगा।
धरना-प्रदर्शन में लायक सिंह, रामवीर सिंह, चंद्रप्रकाश, ओमकार शर्मा, अमरपाल सिंह, उदयवीर सिंह, धर्मपाल सिंह, रामाशंकर, आर्येंद्र सिंह, चरण सिंह, किशनवीर, तेजपाल सिंह, कालीचरण, शराफत अली, उदयपाल सिंह, पन्नालाल, नीरज कुमार सहित बड़ी संख्या में रोजगार सेवक मौजूद रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

वरिष्ठ पत्रकार की बहन का निधन

Spread the love उझानी। नगर के मोहल्ला खेड़ापति निवासी एवं हिंदी दैनिक बदायूं अमर प्रभात …

error: Content is protected !!