Breaking News

इस्लामनगर में कुरान मुकम्मल, सजधज के साथ गूंजा अमन-चैन का पैगाम

Spread the love

संवाददाता: असलम, इस्लामनगर
इस्लामनगर के मोहल्ला पछाया, ब्योरा रोड स्थित मदरसा मिफताउल उलूम मस्जिद में रमजान के पाक महीने के मौके पर कुरान-ए-पाक मुकम्मल होने पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मस्जिद को खूबसूरती से सजाया गया और पूरे माहौल में रूहानी रंग देखने को मिला।
कार्यक्रम में मुफ्ती मोहम्मद आलिम ने कुरान-ए-पाक सुनाया, जबकि हाफिज इसरार अहमद ने उसे सुना। कुरान मुकम्मल होने की खुशी में बड़ी संख्या में नमाजियों ने शिरकत की। इस अवसर पर मस्जिद कमेटी ने नजराना एकत्र करने वाले बच्चों का फूल-माला पहनाकर सम्मान किया और उनका हौसला बढ़ाया।
मस्जिद के इमाम मुफ्ती मोहम्मद आलिम को भी नजराना पेश कर सम्मानित किया गया। सुफियान मलिक ने नात पेश कर माहे रमजान की विदाई का भावुक माहौल बना दिया। इसके बाद मुफ्ती मोहम्मद आलिम ने देश में अमन-चैन, तरक्की और खुशहाली के लिए दुआ कराई।
कार्यक्रम का समापन मिठाई वितरण के साथ हुआ। इस मौके पर मौलाना इकबाल, मुस्तकीम मलिक एडवोकेट, हाजी ताहिर सलमानी, अमीर अहमद, अब्दुल गफ्फार मलिक, अकरम मलिक, मेराज, गुलजार समेत सैकड़ों लोग मौजूद रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

भाजपा के नवनियुक्त क्षेत्रीय पदाधिकारियों का हुआ स्वागत

Spread the loveबदायूं, 5 सितंबर। भाजपा ब्रज क्षेत्र के नवनियुक्त क्षेत्रीय महामंत्री राजेश्वर सिंह पटेल …