Breaking News

नई सराय में विकास की रफ्तार तेज: 16 लाख की सड़कों-नालियों का शिलान्यास, जनता ने फूल बरसाए

Spread the love

15वें वित्त आयोग की धनराशि से बदायूं में बुनियादी सुविधाओं को मिल रही रफ्तार, पालिकाध्यक्ष बोलीं—हर वार्ड
तक पहुंचेगा विकास

संवाददाता: गोविंद देवल

बदायूं। शहर के नई सराय नई बस्ती क्षेत्र में विकास कार्यों ने रफ्तार पकड़ ली है। गुरुवार को पालिकाध्यक्ष फात्मा रज़ा ने वार्ड संख्या 27 में सीसी सड़क, इंटरलॉकिंग और नाली निर्माण कार्यों का शिलान्यास/उद्घाटन किया। करीब 16 लाख रुपये की लागत से होने वाले इन कार्यों से क्षेत्रवासियों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।
जानकारी के अनुसार, लईक के मकान से छोटे के मकान तक इंटरलॉकिंग सड़क उच्चीकरण का कार्य 5.51 लाख रुपये की लागत से कराया जा रहा है, जबकि रंगीन मस्जिद से नूरुद्दीन से अख्तर के होटल तक सीसी रोड व नाली निर्माण कार्य 10.58 लाख रुपये की लागत से कराया जा रहा है।
कार्यक्रम के दौरान क्षेत्र में पहुंचने पर स्थानीय लोगों, खासकर महिलाओं ने पालिकाध्यक्ष का फूल-मालाओं से जोरदार स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने क्षेत्रवासियों की समस्याएं भी सुनीं और शीघ्र समाधान का भरोसा दिलाया।
पालिकाध्यक्ष फात्मा रज़ा ने कहा कि नगर के सभी वार्डों में आधारभूत सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए निरंतर कार्य किए जा रहे हैं और विकास की यह रफ्तार आगे भी जारी रहेगी। उन्होंने नागरिकों से अपने आसपास साफ-सफाई और हरियाली बनाए रखने में सहयोग की अपील भी की।
उन्होंने बताया कि 15वें वित्त आयोग से प्राप्त धनराशि के तहत शहर में कई विकास कार्य स्वीकृत हुए थे, जिनमें अधिकांश पूरे हो चुके हैं और शेष कार्य तेजी से प्रगति पर हैं।
इस मौके पर सभासद मोहित सक्सेना, मुकेश साहू, पूर्व सभासद इंदु सक्सेना, हबीब खां उर्फ गुड्डू, डॉ. नन्नू, असरार खां उर्फ बाबू, आसिफ शेख, दानिश फरीदी सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, अधिकारी और स्थानीय लोग मौजूद रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

उमरे के मुबारक सफर से वापसी पर किया इस्तकबाल

Spread the loveबदायूँ उमरे के मुबारक सफर से वापसी पर किया इस्तकबाल कादरचौक के ग्राम …

error: Content is protected !!