Breaking News

रोजगार सेवकों का हड़ताल ऐलान: 16 से 25 अप्रैल तक ठप रहेंगे काम

Spread the love

मांगें न मानीं तो चरणबद्ध आंदोलन की चेतावनी, बीडीओ को सौंपा ज्ञापन

संवाददाता: गोविंद देवल, बिल्सी

ग्राम रोजगार सेवकों (पंचायत मित्र) ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर सामूहिक हड़ताल का ऐलान कर दिया है। इस संबंध में विकास खंड अंबियापुर के खंड विकास अधिकारी को ज्ञापन सौंपते हुए 16 अप्रैल से 25 अप्रैल तक हड़ताल पर रहने की चेतावनी दी गई है।
ज्ञापन में कहा गया है कि प्रदेश स्तर के आह्वान पर जनपद के सभी मनरेगा कर्मचारी लंबे समय से बकाया मानदेय, ईपीएफ यूएएन में जमा राशि, एचआर पॉलिसी लागू करने, मानदेय बढ़ोतरी और वर्षों से कार्यरत कर्मचारियों के नियमितीकरण की मांग उठा रहे हैं। इसके बावजूद अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है।
रोजगार सेवक वेलफेयर एसोसिएशन के बैनर तले आंदोलन कर रहे कर्मचारियों ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगों पर विचार नहीं किया गया तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।
इसके तहत 26-27 अप्रैल को प्रत्येक ब्लॉक स्तर पर मुख्यमंत्री को संबोधित पोस्टकार्ड भेजे जाएंगे। वहीं 28 से 30 अप्रैल तक विधायक और सांसदों को ज्ञापन सौंपा जाएगा। इसके बाद 1 मई (मजदूर दिवस) को जिला मुख्यालय पर एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन कर जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा जाएगा।
इस मौके पर ब्लॉक अध्यक्ष अजय सिंह, रवेंद्र पाल, राजीव कुमार, परमानंद, सुरेंद्र पाल, हेमपाल, शेरबहादुर, भगवान सिंह, शिवचरण, सुरजीत सिंह, कृष्णपाल, डोरीलाल, ब्रजेश कुमार सहित अन्य रोजगार सेवक मौजूद रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

वेदामऊ वैदिक विद्यापीठ में जनपद स्तरीय संस्कृत प्रतिभा खोज प्रतियोगिता संपन्न

Spread the love मेधावी छात्र-छात्राएं पुरस्कृत बदायूँ। भाषा विभाग उत्तर प्रदेश शासन के अधीन उत्तर …