Breaking News

इज्जतनगर मंडल अस्पताल को हाईटेक सौगात, 51 लाख के आधुनिक उपकरणों के लिए हुआ एमओयू

Spread the love

रेल कर्मचारियों को मिलेगी बेहतर इलाज सुविधा, याग लेजर सहित चार अत्याधुनिक मशीनें होंगी शामिल

संवाददाता: गोविंद देवल

बरेली:
पूर्वोत्तर रेलवे के इज्जतनगर मंडल में रेल कर्मचारियों और उनके परिजनों के लिए स्वास्थ्य सेवाओं को आधुनिक बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। शुक्रवार को मंडल चिकित्सालय, इज्जतनगर और इंडियन रेलवे फाइनेंस कॉरपोरेशन (आईआरएफसी) के बीच अत्याधुनिक चिकित्सा उपकरणों की आपूर्ति को लेकर महत्वपूर्ण सहमति ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए गए।
एमओयू के तहत आईआरएफसी द्वारा मंडल चिकित्सालय को करीब 51.29 लाख रुपये की लागत से चार उच्च तकनीक वाले चिकित्सा उपकरण उपलब्ध कराए जाएंगे। इनमें याग लेजर मशीन, दो अत्याधुनिक ऑपरेशन थिएटर (ओटी) टेबल और एबीएस एसडी 3-इन-1 बेस्टॉप लिपो पावर पाल मशीन (एसेसरीज सहित) शामिल हैं।
अपर मंडल रेल प्रबंधक मनोज कुमार ने कहा कि इन उपकरणों के जुड़ने से मरीजों को उच्च गुणवत्ता वाली चिकित्सा सुविधाएं मिलेंगी। उन्होंने बताया कि आधुनिक तकनीक के इस्तेमाल से इलाज की प्रक्रिया अधिक प्रभावी होगी और मरीजों के स्वस्थ होने की गति भी तेज होगी।
मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. यू.एस. नाग ने इसे रेल कर्मचारियों और उनके आश्रितों के लिए बड़ी सौगात बताते हुए आईआरएफसी का आभार जताया। उन्होंने कहा कि नए उपकरणों से अस्पताल की कार्यक्षमता बढ़ेगी और जटिल ऑपरेशन व उपचार अब अधिक सुगमता से किए जा सकेंगे।
इस मौके पर आईआरएफसी की ओर से अपर महाप्रबंधक (वित्त) नव गोयल सहित मंडल अस्पताल के वरिष्ठ चिकित्सक और अधिकारी मौजूद रहे। यह पहल रेलवे के स्वास्थ्य ढांचे को मजबूत करने और आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं को आम रेलकर्मियों तक पहुंचाने की दिशा में अहम मानी जा रही है।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

विश्व पर्यावरण दिवस-2026 अभियान के अंतर्गत जल एवं ऊर्जा संरक्षण पर विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

Spread the loveबरेली, 1 जून 2026ः रेलवे बोर्ड के निर्देशानुसार एवं मंडल रेल प्रबंधक, इज्जतनगर …

error: Content is protected !!