Breaking News

विश्व पर्यावरण दिवस अभियान के तहत रेलवे ने बांटे बायोडिग्रेडेबल बैग

Spread the love

इज्जतनगर मंडल के विभिन्न स्टेशनों पर चला जागरूकता अभियान

बरेली। पूर्वोत्तर रेलवे इज्जतनगर मंडल द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस-2026 अभियान के अंतर्गत सोमवार को विभिन्न रेलवे स्टेशनों और स्वास्थ्य इकाइयों में बायोडिग्रेडेबल कैरी बैग वितरण एवं जन-जागरूकता अभियान चलाया गया। अभियान रेलवे बोर्ड के निर्देश एवं मंडल रेल प्रबंधक सुश्री वीणा सिन्हा के मार्गदर्शन में संचालित किया गया।

अभियान के तहत लालकुआं, काठगोदाम, रुद्रपुर सिटी, बरेली सिटी, कासगंज, काशीपुर, हल्द्वानी, फर्रुखाबाद, फतेहगढ़, कन्नौज और पीलीभीत रेलवे स्टेशनों पर यात्रियों एवं आमजन को बायोडिग्रेडेबल कैरी बैग वितरित किए गए। साथ ही सिंगल यूज प्लास्टिक के दुष्प्रभावों और पर्यावरण संरक्षण के महत्व को लेकर लोगों को जागरूक किया गया।

रेलवे एवं स्वास्थ्य इकाई कर्मचारियों ने यात्रियों को “सिंगल यूज प्लास्टिक का बहिष्कार करें” तथा “मिशन लाइफ” के संदेश के तहत पर्यावरण अनुकूल विकल्प अपनाने के लिए प्रेरित किया। लोगों से पुनः उपयोग योग्य बैग एवं बोतलों के इस्तेमाल तथा स्वच्छ एवं सतत जीवनशैली अपनाने की अपील भी की गई।

वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक संजीव शर्मा ने बताया कि विश्व पर्यावरण दिवस-2026 अभियान के अंतर्गत इज्जतनगर मंडल द्वारा पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता और सतत जीवनशैली को बढ़ावा देने के लिए लगातार जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

जर्जर सड़क पर पलटा स्कूली बच्चों से भरा ई-रिक्शा, कई बच्चे घायल

Spread the love कादरचौक (बदायूं)। विकासखंड कादरचौक क्षेत्र के ग्राम ककोड़ा के पास जर्जर सड़क …

error: Content is protected !!