Breaking News

पुलिस लाइन में बच्चों की मस्ती संग सीख का संगम: समर कैंप का शुभारंभ

Spread the love

पुलिस परिवार के बच्चों को अनुशासन, सामाजिक कौशल और सर्वांगीण विकास की दी जा रही ट्रेनिंग

संवाददाता : गोविंद देवल

बदायूं। गर्मी की छुट्टियों को रचनात्मक और यादगार बनाने के लिए रिजर्व पुलिस लाइंस स्थित पुलिस मॉडर्न स्कूल में बुधवार से समर कैंप का शुभारंभ किया गया। वामा सारथी पुलिस फैमिली वेलनेस वेलफेयर के तत्वावधान में आयोजित इस कैंप में पुलिस परिवार के बच्चों को शिक्षा के साथ मनोरंजन और व्यक्तित्व विकास की गतिविधियों से जोड़ा जाएगा।

समर कैंप का शुभारंभ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा की मौजूदगी और निर्देशन में हुआ। यह कैंप 20 मई से 28 मई तक आयोजित किया जाएगा। कैंप में बच्चों को अनुशासन, सामाजिक व्यवहार, व्यक्तिगत विकास और विभिन्न शैक्षिक एवं मनोरंजक गतिविधियों की जानकारी दी जाएगी।

कार्यक्रम के दौरान बच्चों में आत्मविश्वास बढ़ाने और उनकी प्रतिभा को निखारने पर विशेष जोर दिया गया। अधिकारियों ने कहा कि ऐसे आयोजन बच्चों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी लाइन/उझानी रजनीश कुमार उपाध्याय, प्रतिसार निरीक्षक इन्द्रजीत सिंह सहित अन्य अधिकारी, कर्मचारी और उनके परिजन मौजूद रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

गंगा स्नान के दौरान 25 वर्षीय युवक गहरे पानी में लापता

Spread the loveसहसवान कोतवाली क्षेत्र के निकटवर्ती ग्राम सुकर्रा घाट पर रविवार को गंगा स्नान …