Breaking News

स्काउट-गाइड के स्वयंसेवक 21वें दिन भी प्यासे राहगीरों की सेवा में जुटे

Spread the love

तपती गर्मी में राहत बना शीतल जल सेवा शिविर

संवाददाता : गोविंद देवल

बदायूं। भीषण गर्मी और तपती हवाओं के बीच भारत स्काउट गाइड संस्था द्वारा गांधी नेत्र चिकित्सालय के मुख्य द्वार पर संचालित निशुल्क शीतल जल सेवा शिविर लोगों के लिए राहत का बड़ा सहारा बना हुआ है। गुरुवार को शिविर के 21वें दिन भी स्काउट-गाइड के स्वयंसेवकों ने राहगीरों और दूर-दराज से आए लोगों को शीतल जल पिलाकर उनकी प्यास बुझाई।

शिविर का निरीक्षण करने पहुंचे संस्था के प्रादेशिक वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं जिला मुख्यायुक्त महेश चंद्र सक्सेना ने सेवा कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि भीषण गर्मी के इस दौर में प्यासे लोगों को शीतल जल उपलब्ध कराना सबसे बड़ी मानव सेवा है। उन्होंने कहा कि जल प्रकृति का अमूल्य उपहार है और इसकी हर बूंद को बचाना हम सभी की जिम्मेदारी है।

जिला संगठन कमिश्नर मु. असरार ने कहा कि लगातार बढ़ते तापमान ने जनजीवन को प्रभावित कर दिया है। ऐसे समय में स्काउट-गाइड संस्था न केवल लोगों की प्यास बुझा रही है, बल्कि जल संरक्षण के प्रति जागरूक भी कर रही है।

पूर्व जिला ट्रेनिंग कमिश्नर संजीव कुमार शर्मा ने कहा कि स्काउट-गाइड निस्वार्थ सेवा और अनुशासन की भावना के साथ समाज के बीच कार्य कर रहे हैं। उन्होंने युवाओं से जल संरक्षण को जीवन का हिस्सा बनाने और जरूरतमंदों की सहायता के लिए आगे आने की अपील की।

शिविर में फरदीन अहमद, जानवी गौतम, वंशिका वर्मा, आराध्या पटेल सहित अन्य स्वयंसेवक मौजूद रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

विशाल भंडारे में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, वैश्य समाज ने दिया एकता का संदेश

Spread the loveउझानी। राष्ट्रीय वैश्य एकता दल (RVED) एवं समस्त वैश्य परिवार के सहयोग से …