Breaking News

भाजपा ने नागेंद्र नाथ त्रिपाठी को सौंपी राष्ट्रीय संगठन की अहम जिम्मेदारी

Spread the love

राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने किया राष्ट्रीय संगठक (वरिष्ठ कार्यकर्ता संपर्क) नियुक्त, दिल्ली रहेगा कार्यक्षेत्र

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी ने संगठनात्मक स्तर पर महत्वपूर्ण नियुक्ति करते हुए वरिष्ठ नेता नागेंद्र नाथ त्रिपाठी को पार्टी का राष्ट्रीय संगठक (वरिष्ठ कार्यकर्ता संपर्क) नियुक्त किया है। इस संबंध में पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव एवं मुख्यालय प्रभारी अरुण सिंह द्वारा सोमवार को नियुक्ति पत्र जारी किया गया।

जारी आदेश के अनुसार, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष Nitin Naveen ने नागेंद्र नाथ त्रिपाठी को यह नई जिम्मेदारी सौंपी है। उनका कार्यक्षेत्र केंद्रीय स्तर पर रहेगा और उनका मुख्यालय नई दिल्ली में होगा।

पार्टी की ओर से जारी पत्र में कहा गया है कि यह नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू होगी। माना जा रहा है कि वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के साथ समन्वय और संगठनात्मक संपर्क को और मजबूत करने के उद्देश्य से यह जिम्मेदारी दी गई है।

भाजपा संगठन में इस नियुक्ति को महत्वपूर्ण माना जा रहा है, क्योंकि वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के अनुभव और संगठन के बीच बेहतर संवाद स्थापित करने में यह पद अहम भूमिका निभाएगा।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

मदर एथीना स्कूल में ‘अंतर्राष्ट्रीय शतरंज दिवस’ पर खिलाड़ियों ने दिखाए रणनीतिक दाँव-पेंच

Spread the loveविद्यार्थियों ने तर्कशक्ति और निर्णय लेने की क्षमता का किया प्रदर्शन, निदेशिका ने …

error: Content is protected !!