Breaking News

ढाबे पर रुके यात्री ने मोबाइल चोरी का लगाया आरोप

Spread the love

थाने में तहरीर देकर कार्रवाई और मोबाइल बरामदगी की मांग, पुलिस जांच में जुटी

संवाददाता : शिव प्रताप सिंह

कादरचौक (बदायूं)। कादरगंज रोड स्थित एक ढाबे पर भोजन करने के लिए रुके यात्री ने अपना मोबाइल फोन गायब होने के बाद चोरी का आरोप लगाते हुए पुलिस से कार्रवाई की मांग की है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार बनारस निवासी लाल यादव ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह यात्रा के दौरान कादरगंज रोड स्थित एक ढाबे पर रुके थे। उनका आरोप है कि इसी दौरान उनका मोबाइल फोन गायब हो गया। उन्होंने एक व्यक्ति पर मोबाइल ले जाने का संदेह जताते हुए कार्रवाई की मांग की है।

शिकायतकर्ता का कहना है कि मोबाइल के संबंध में पूछताछ करने पर विवाद की स्थिति उत्पन्न हो गई। इसके बाद उन्होंने डायल-112 पर सूचना दी। बताया गया कि उन्हें संबंधित थाने में लिखित शिकायत देने की सलाह दी गई।

पीड़ित ने थाने में प्रार्थना पत्र देकर मोबाइल बरामद कराने तथा मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई किए जाने की मांग की है।

पुलिस का कहना है कि प्राप्त तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।

नोट: मोबाइल चोरी का आरोप शिकायतकर्ता द्वारा तहरीर में लगाया गया है। मामले की सत्यता पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

टीएमयू के डॉ. मधुसूदन चक्रबर्ती की फिजिकल एजुकेशन एंड वैल बीइंग पाठ्य पुस्तक प्रकाशित

Spread the loveमुरादाबाद। तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी, मुरादाबाद के कॉलेज ऑफ फिजिकल एजुकेशन की फैकल्टी डॉ. …