Breaking News

सहसवान तहसील में कल होगा संपूर्ण समाधान दिवस

Spread the love

डीएम की अध्यक्षता में जनपद स्तरीय अधिकारी सुनेंगे जनसमस्याएं, मौके पर निस्तारण पर रहेगा जोर

संवाददाता : गोविंद देवल

बदायूं। जनसुनवाई व्यवस्था को प्रभावी बनाने एवं नागरिकों की शिकायतों के त्वरित निस्तारण के उद्देश्य से शनिवार, 6 जून 2026 को तहसील सहसवान में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया जाएगा।

जिलाधिकारी कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रातः 10 बजे से आयोजित होने वाले संपूर्ण समाधान दिवस की अध्यक्षता अवनीश कुमार राय करेंगे। कार्यक्रम में विभिन्न विभागों के जनपद स्तरीय अधिकारी भी उपस्थित रहेंगे।

समाधान दिवस में क्षेत्र के नागरिक अपनी समस्याएं एवं शिकायतें अधिकारियों के समक्ष प्रस्तुत कर सकेंगे। प्रशासन द्वारा प्राप्त शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए गए हैं।

जिला प्रशासन ने क्षेत्रवासियों से अपील की है कि वे अपनी समस्याओं के समाधान हेतु संपूर्ण समाधान दिवस में पहुंचकर संबंधित अधिकारियों के समक्ष अपनी शिकायतें प्रस्तुत करें। अधिकारियों द्वारा मौके पर ही समस्याओं के निराकरण का प्रयास किया जाएगा।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

बिल्सी क्षेत्र में विकास की गति: बागरपुर-सागरपुर मार्ग के लिए 78.98 लाख की धनराशि स्वीकृत

Spread the loveबिल्सी। बदायूँ जिले के बिल्सी विधानसभा क्षेत्र के निवासियों के लिए एक राहत …

error: Content is protected !!