Breaking News

08 जून को होगी जिला सैनिक बन्धु की बैठक

Spread the love

भूतपूर्व सैनिक एवं दिवंगत सैनिकों की विधवाएं 6 जून तक दे सकेंगी प्रार्थना-पत्र

संवाददाता : गोविंद देवल

बदायूं। जनपद के भूतपूर्व सैनिकों एवं दिवंगत सैनिकों की विधवाओं की समस्याओं के समाधान के लिए जिला सैनिक बन्धु की बैठक 08 जून 2026 को आयोजित की जाएगी। बैठक जिलाधिकारी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार, बदायूं में अपराह्न 12:30 बजे से होगी।

यह जानकारी संदीप सिंह (लेफ्टिनेंट कर्नल, अवकाशप्राप्त) ने दी। उन्होंने बताया कि बैठक का उद्देश्य भूतपूर्व सैनिकों तथा दिवंगत सैनिकों की विधवाओं से संबंधित समस्याओं का सुनवाई कर उनके निराकरण की दिशा में आवश्यक कार्रवाई करना है।

उन्होंने कहा कि यदि किसी भूतपूर्व सैनिक अथवा दिवंगत सैनिक की विधवा को किसी प्रकार की समस्या है तो वे अपना प्रार्थना-पत्र दो प्रतियों में 06 जून 2026 को सायं 5 बजे तक जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास कार्यालय, बदायूं में जमा करा सकते हैं, ताकि उनकी समस्याओं को बैठक में शामिल कर समाधान के लिए विचार किया जा सके।

जिला सैनिक कल्याण विभाग ने सभी पात्र व्यक्तियों से समय से अपने आवेदन उपलब्ध कराने की अपील की है, जिससे उनकी समस्याओं का प्रभावी एवं प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण कराया जा सके।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

अंतर्राष्ट्रीय चंद्र दिवस आज: मानवता की सबसे बड़ी छलांग से भविष्य के चंद्र अभियानों तक का सफर

Spread the loveलखनऊ -,हर वर्ष 20 जुलाई को अंतर्राष्ट्रीय चंद्र दिवस (इंटरनेशनल मून डे) मनाया …

error: Content is protected !!