Breaking News

राज्य सूचना आयुक्त दो दिवसीय दौरे पर आएंगे बदायूं

Spread the love

6 और 7 जून को स्थानीय कार्यक्रमों में लेंगे भाग, प्रशासन को दिए गए आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश

संवाददाता : गोविंद देवल

बदायूं। उत्तर प्रदेश सूचना आयोग, लखनऊ से जारी पत्र के अनुसार राज्य सूचना आयुक्त स्वतंत्र प्रकाश 6 एवं 7 जून को दो दिवसीय दौरे पर बदायूं आएंगे। इस संबंध में जिलाधिकारी को आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

सूचना आयोग के निजी सचिव द्वारा जारी पत्र के अनुसार राज्य सूचना आयुक्त 6 जून (शनिवार) को प्रातः 10 बजे पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस, बदायूं के सामने स्थित अपने आवास से निजी वाहन द्वारा जनपद में आयोजित स्थानीय कार्यक्रमों में भाग लेने के लिए प्रस्थान करेंगे। वहीं 7 जून (रविवार) को भी वह प्रातः 10 बजे स्थानीय कार्यक्रमों में शामिल होंगे।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 7 जून को सायं 4 बजे राज्य सूचना आयुक्त बदायूं से लखनऊ स्थित अपने आवास के लिए रवाना होंगे।

पत्र में जिला प्रशासन से अनुरोध किया गया है कि राज्य सूचना आयुक्त के पद के अनुरूप उनके स्वागत, आवास, सुरक्षा एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएं। इस संबंध में संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश जारी करने को कहा गया है।

सूचना आयोग की ओर से जारी पत्र की प्रतिलिपि पुलिस विभाग सहित संबंधित अधिकारियों को भी आवश्यक कार्रवाई हेतु प्रेषित की गई है।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

राजकीय महाविद्यालय के शिक्षकों के शोध को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मिली मान्यता

Spread the loveबदायूं, राजकीय महाविद्यालय, आवास विकास बदायूं के दो शिक्षकों के शोधकार्य को अंतरराष्ट्रीय …