Breaking News

भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) ने किसानों की समस्याओं को लेकर डीएम को सौंपा ज्ञापन

Spread the love

अमेरिका-भारत टेंडर डील के विरोध में जिला अध्यक्ष ज्ञानपाल सिंह यादव के नेतृत्व में प्रदर्शन
किसानों और मजदूरों की व्यवस्थाओं को सुदृढ़ करने की उठाई मांग, कलेक्ट्रेट में जुटे कार्यकर्ता

राहुल मौर्य
रामपुर। भारतीय किसान यूनियन (महात्मा टिकैत) के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को किसानों और मजदूरों की विभिन्न ज्वलंत समस्याओं को लेकर जिला मुख्यालय पर जोरदार प्रदर्शन किया। जिला अध्यक्ष ज्ञानपाल सिंह यादव के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कलेक्ट्रेट पहुंचे किसान नेताओं ने जिलाधिकारी (डीएम) को एक ज्ञापन सौंपा, जिसमें अमेरिका-भारत टेंडर डील के विरोध सहित किसानों की कई गंभीर चिंताओं और आपत्तियों से अवगत कराया गया।
ज्ञापन सौंपते हुए यूनियन के पदाधिकारियों ने कहा कि अमेरिका-भारत टेंडर डील को लेकर देश के अन्नदाताओं और मजदूरों में भारी चिंता व आक्रोश है। इस डील के दूरगामी परिणाम किसानों के हक में नहीं हैं। किसान नेताओं ने मांग की कि सरकार को किसानों व मजदूरों के हितों को सर्वोपरि रखते हुए उनकी व्यवस्थाओं में सुधार करना चाहिए और कृषि विरोधी नीतियों पर तत्काल रोक लगानी चाहिए।
जिलाधिकारी कार्यालय में ज्ञापन सौंपने के दौरान संगठन के तमाम वरिष्ठ पदाधिकारी और कार्यकर्ता मुख्य रूप से नपाल सिंह यादव, जाकिर हुसैन, शबाना खान, श्याम सुंदर यादव, सुरेश चंद, निशान सिंह, गंगाराम, सारण पांडे मौजूद रहे।
यदि सरकार ने किसानों और मजदूरों की समस्याओं को नजरअंदाज किया और इस टेंडर डील पर किसानों की आपत्तियों का निस्तारण नहीं किया, तो भारतीय किसान यूनियन (महात्मा टिकैत) सड़कों पर उतरकर उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होगी।


Spread the love

About Budaun Amarprabhat

Check Also

सदर विधायक महेश चन्द्र गुप्ता ने किया नवनिर्मित सार्वजनिक शौचालय का अनावरण

Spread the love राजकीय सिविल पेंशनर्स परिषद के भवन के समीप विधायक निधि से हुआ …

error: Content is protected !!