Breaking News

सदर विधायक महेश चन्द्र गुप्ता ने किया नवनिर्मित सार्वजनिक शौचालय का अनावरण

Spread the love

राजकीय सिविल पेंशनर्स परिषद के भवन के समीप विधायक निधि से हुआ निर्माण
पेंशनर्स साथियों ने विधायक को सौंपा ज्ञापन, आठवें वेतन आयोग के दायरे में शामिल करने की मांग
वरिष्ठ कवि डॉ. राम बहादुर माथुर ‘व्यथित’ और रविन्द्र मोहन सक्सेना अंगवस्त्र से सम्मानित

बदायूँ। राजकीय सिविल पेंशनर्स परिषद के तत्वाधान में आज शुक्रवार को एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस अवसर पर मुख्य अतिथि बदायूँ नगर विधायक महेश चन्द्र गुप्ता ने पेंशनर्स परिषद भवन के समीप विधायक निधि से नवनिर्मित सार्वजनिक शौचालय के शिलापट्ट का प्रातः 11:00 बजे विधिवत अनावरण किया

शिलापट्ट अनावरण के पश्चात पेंशनर्स परिषद भवन में सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे परिषद के अध्यक्ष प्यारे सिंह यादव ‘शिशु’ ने विधायक को शाल ओढ़ाकर तथा पुष्प माला पहनाकर उनका भव्य स्वागत किया। इसके साथ ही परिषद के सभी उपस्थित सदस्यों ने भी विधायक को माला पहनाकर उनका नागरिक अभिनंदन किया। कार्यक्रम का कुशल संचालन श्री संतोष कुमार शर्मा द्वारा किया गया

उत्तर प्रदेश लोक निर्माण मिनिस्ट्रीयल एसोसिएशन के 100 वर्ष पूर्ण होने के गौरवमयी अवसर पर परिषद में नए सदस्यों का स्वागत किया गया। वरिष्ठ कवि एवं साहित्यकार डॉ. राम बहादुर माथुर ‘व्यथित’ तथा रविन्द्र मोहन सक्सेना द्वारा पेंशनर्स परिषद की सदस्यता ग्रहण करने के उपलक्ष्य में विधायक और परिषद अध्यक्ष द्वारा उन्हें अंगवस्त्र एवं पुष्प माला पहनाकर सम्मानित किया गया

इस दौरान वरिष्ठ कवि एवं समीक्षक महेश ‘मित्र’ ने परिषद की ओर से आभार पत्र पर अंकित अपनी स्वरचित कविताओं का सुंदर काव्य पाठ किया और वह आभार पत्र माननीय विधायक जी को सप्रेम भेंट किया

सभी पेंशनर्स ने अपनी लंबित समस्याओं के समाधान और आगामी आठवें वेतन आयोग के दायरे में पेंशनर्स को भी अनिवार्य रूप से शामिल करने की पुरजोर मांग उठाई। इस संबंध में नगर विधायक महेश चन्द्र गुप्ता को एक ज्ञापन सौंपा गया और उनसे यह आग्रह किया गया कि वे अपने स्तर से पत्र लिखकर प्रधानमंत्री को पेंशनर्स की इन जायज समस्याओं से अवगत कराने का कष्ट करें

इस कार्यक्रम में भारी संख्या में पेंशनर्स ने हिस्सा लिया और अपने विचार साझा किए। मुख्य रूप से रविन्द्र मोहन सक्सेना, डॉ. राम बहादुर माथुर ‘व्यथित’, अशोक सक्सेना, गुलाब सिंह राठौर, आचार्य प्रताप सिंह, सूरज भान शर्मा, सुरेशचन्द्र शर्मा, देवेन्द्र स्वरूप, प्यारे लाल, राम स्वरूप वर्मा, महेन्द्र सिंह यादव, रमेश पाल राठौर, बहोरन लाल, मिचकू लाल शर्मा, इंजीनियर राधेश्याम, ताराचन्द्र, वीरेन्द्र पाल और शरद सक्सेना आदि ने विचार व्यक्त किए

कार्यक्रम के अंत में परिषद के अध्यक्ष प्यारे सिंह यादव ‘शिशु’ ने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए मुख्य अतिथि सहित सभी आगंतुकों और पेंशनर्स साथियों का आभार प्रकट करते हुए सभा समाप्ति की घोषणा की


Spread the love

About Budaun Amarprabhat

Check Also

उप जिलाधिकारी श्री साई आश्रित शाख मुरी और तहसीलदार सुरेंद्र कुमार ने पौधे लगाए।

Spread the loveबिसौली। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर तहसील परिसर में पौधारोपण कार्यक्रम हुआ। …

error: Content is protected !!