मुख्यमंत्री के जन्मदिवस पर विश्व हिन्दू महासंघ के सहयोग से हुआ आयोजन, 10 लोगों ने किया रक्तदान
संवाददाता : गोविंद देवल
बदायूं। राजकीय मेडिकल कॉलेज, बदायूं के रक्त केंद्र विभाग में गुरुवार को विश्व हिन्दू महासंघ (बदायूं) के सौजन्य से उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के 55वें जन्मदिवस के उपलक्ष्य में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में रक्तदाताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए मानव सेवा का संदेश दिया।
रक्तदान शिविर का उद्घाटन राजकीय मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य शिव कुमार ने किया। शिविर में 15 लोगों ने पंजीकरण कराया, जिनमें से 10 रक्तदाताओं ने स्वैच्छिक रूप से रक्तदान किया।
प्राचार्य प्रो. डॉ. शिव कुमार एवं रक्त केंद्र प्रभारी वैशाली सिंह के निर्देशन में शिविर का संचालन किया गया। रक्तदान करने वाले सभी प्रतिभागियों को प्रमाण-पत्र एवं ब्लड डोनेशन कार्ड प्रदान किए गए।
इस अवसर पर जानकारी दी गई कि गत वर्ष राजकीय मेडिकल कॉलेज बदायूं में कुल 999 यूनिट रक्तदान प्राप्त हुआ था, जिनमें 61 लोगों ने विभिन्न शिविरों के माध्यम से स्वैच्छिक रक्तदान किया। संस्थान में रक्त के विभिन्न कंपोनेंट तैयार करने की सुविधा भी उपलब्ध है, जिससे जरूरतमंद मरीजों को बेहतर उपचार उपलब्ध कराया जा रहा है।
कार्यक्रम में कम्युनिटी मेडिसिन विभाग के प्रो. डॉ. अरुण कुमार, पैथोलॉजी विभाग के डॉ. श्रवण कुमार भार्गव एवं डॉ. श्वेता कनौजिया, एनाटॉमी विभाग के डॉ. मुक्तयाज हुसैन, फार्माकोलॉजी विभाग के डॉ. लालेंद्र यादव, फिजियोलॉजी विभाग के डॉ. पुनीत कुमार तथा रक्त केंद्र विभाग के डॉ. मयंक गोयल सहित मेडिकल कॉलेज के अनेक चिकित्सक एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
शिविर को सफल बनाने में लैब टेक्निकल सुपरवाइजर रजनीश कुमार पटेल, नर्सिंग ऑफिसर सालवी राठौर, कल्पा यादव, चमन कुमार, राजू सिंह एवं सिराज हुसैन सहित रक्त केंद्र विभाग के कर्मचारियों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। कार्यक्रम के दौरान स्वैच्छिक रक्तदान के महत्व पर भी प्रकाश डाला गया तथा लोगों से नियमित रूप से रक्तदान करने का आह्वान किया गया।
Budaun Amarprabhat