Breaking News

विश्व पर्यावरण दिवस अभियान का इज्जतनगर मंडल में हुआ समापन

Spread the love

वृक्षारोपण, साइक्लोथॉन और जागरूकता कार्यक्रमों के माध्यम से दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

संवाददाता : गोविंद देवल

बरेली। पूर्वोत्तर रेलवे के इज्जतनगर मंडल में विश्व पर्यावरण दिवस-2026 के तहत 15 मई से 5 जून तक चलाए गए विशेष पर्यावरण जागरूकता एवं संरक्षण अभियान का सफलतापूर्वक समापन हो गया। अभियान मंडल रेल प्रबंधक वीणा सिन्हा के मार्गदर्शन तथा वरिष्ठ मंडल यांत्रिक इंजीनियर (ईएनएचएम) शैलेश कुमार सिंह के निर्देशन में संचालित किया गया।

अभियान के दौरान मंडल के विभिन्न रेलवे स्टेशनों, कार्यालयों, कॉलोनियों एवं रेलवे प्रतिष्ठानों में पर्यावरण संरक्षण, जल एवं ऊर्जा बचत, हरित परिवहन, स्वच्छता तथा सतत जीवनशैली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से विविध कार्यक्रम आयोजित किए गए।

पर्यावरण संरक्षण को जन-आंदोलन का स्वरूप देने के लिए वृक्षारोपण अभियान, साइक्लोथॉन, पोस्टर एवं बैनर प्रदर्शनी, जन-जागरूकता कार्यक्रम तथा मिशन लाइफ आधारित गतिविधियों का आयोजन किया गया। रेलवे कार्यालयों और कॉलोनियों में आयोजित वृक्षारोपण कार्यक्रमों में रेलकर्मियों एवं यात्रियों ने सहभागिता कर हरित विकास और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

रेल प्रशासन की ओर से बताया गया कि इज्जतनगर मंडल पर्यावरण संरक्षण, जलवायु परिवर्तन के प्रति जागरूकता, प्राकृतिक संसाधनों के सतत उपयोग तथा मिशन लाइफ के उद्देश्यों को बढ़ावा देने के लिए निरंतर प्रयासरत है। मंडल द्वारा स्वच्छ, हरित और सतत भविष्य के निर्माण की दिशा में विभिन्न कार्यक्रमों का संचालन आगे भी जारी रखा जाएगा।

अभियान के समापन अवसर पर पर्यावरण संरक्षण को जनभागीदारी से जोड़ने तथा दैनिक जीवन में पर्यावरण अनुकूल व्यवहार अपनाने पर विशेष बल दिया गया।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

टीजीटी परीक्षा में 54.26 फीसदी अभ्यर्थी रहे शामिल, दो दिन में सकुशल संपन्न हुई भर्ती परीक्षा

Spread the loveपहली पाली में 4,990 और दूसरी पाली में 2,520 अभ्यर्थी थे पंजीकृत, सुरक्षा …

error: Content is protected !!