Breaking News

सफदर हुसैन बने इज्जतनगर मंडल के नए जनसंपर्क अधिकारी

Spread the love

प्रिंट, सोशल एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में निभा चुके हैं महत्वपूर्ण भूमिका

संवाददाता : गोविंद देवल

बरेली। पूर्वोत्तर रेलवे के इज्जतनगर मंडल में श्री सफदर हुसैन ने शुक्रवार को जनसंपर्क अधिकारी (पीआरओ) का पदभार ग्रहण कर लिया। उनके पदभार ग्रहण करने पर मंडल के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उन्हें शुभकामनाएं दीं।

रेलवे द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार श्री सफदर हुसैन इससे पूर्व पूर्वोत्तर रेलवे के लखनऊ मंडल में जनसंपर्क विभाग में मुख्य प्रचार निरीक्षक के पद पर कार्यरत थे। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने प्रिंट मीडिया, सोशल मीडिया एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के माध्यम से रेलवे की उपलब्धियों, यात्री सुविधाओं तथा संरक्षा संबंधी जागरूकता कार्यक्रमों के प्रचार-प्रसार में उल्लेखनीय योगदान दिया।

जनसंपर्क विभाग में उनके अनुभव और कार्यकुशलता को देखते हुए उन्हें इज्जतनगर मंडल के जनसंपर्क अधिकारी का दायित्व सौंपा गया है। रेलवे अधिकारियों के अनुसार वे जनसंपर्क एवं मीडिया समन्वय के क्षेत्र में लंबे समय से सक्रिय रहे हैं।

व्यक्तिगत रुचियों की बात करें तो श्री सफदर हुसैन को क्रिकेट खेलने और पुस्तकें पढ़ने का विशेष शौक है। अपने सौम्य व्यवहार और कार्यशैली के कारण वे रेल अधिकारियों एवं कर्मचारियों के बीच लोकप्रिय माने जाते हैं।

इज्जतनगर मंडल में उनकी नियुक्ति से जनसंपर्क गतिविधियों को और अधिक प्रभावी बनाए जाने की उम्मीद व्यक्त की जा रही है।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

माध्यमिक शिक्षा विभाग में तबादले, प्रताप सिंह बघेल बने प्रभारी शिक्षा निदेशक

Spread the loveअनिल भूषण चतुर्वेदी को प्रभारी शिक्षा निदेशक (बेसिक) का मिला दायित्व संवाददाता : …

error: Content is protected !!