Breaking News

बदायूं होकर चलेगी लालकुआँ-वलसाड ग्रीष्मकालीन साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन

Spread the love

11 जून से 9 जुलाई तक पांच फेरों के लिए होगा संचालन, यात्रियों को मिलेगी अतिरिक्त सुविधा

संवाददाता : गोविंद देवल

बदायूं। ग्रीष्मकालीन अवकाश के दौरान यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने 05344/05343 लालकुआँ-वलसाड-लालकुआँ ग्रीष्मकालीन साप्ताहिक विशेष ट्रेन के संचालन का निर्णय लिया है। यह विशेष ट्रेन बदायूं सहित कई प्रमुख स्टेशनों से होकर गुजरेगी, जिससे यात्रियों को राहत मिलेगी।

पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सुमित कुमार द्वारा जारी विज्ञप्ति के अनुसार 05344 लालकुआँ-वलसाड ग्रीष्मकालीन साप्ताहिक विशेष ट्रेन 11 जून से 9 जुलाई 2026 तक प्रत्येक बृहस्पतिवार को कुल पांच फेरों के लिए संचालित की जाएगी।

यह ट्रेन लालकुआँ से सुबह 9 बजे प्रस्थान कर बरेली सिटी होते हुए दोपहर 12:15 बजे बदायूं पहुंचेगी। इसके बाद कासगंज, मथुरा, भरतपुर, सवाई माधोपुर, कोटा, रतलाम, छायापुरी और सूरत होते हुए अगले दिन दोपहर 12 बजे वलसाड पहुंचेगी।

वापसी दिशा में 05343 वलसाड-लालकुआँ ग्रीष्मकालीन साप्ताहिक विशेष ट्रेन 12 जून से 10 जुलाई 2026 तक प्रत्येक शुक्रवार को कुल पांच फेरों के लिए संचालित होगी। यह ट्रेन वलसाड से दोपहर 3:25 बजे चलकर अगले दिन दोपहर 2:12 बजे बदायूं पहुंचेगी तथा बरेली सिटी होते हुए शाम 5:45 बजे लालकुआँ पहुंचेगी।

रेलवे प्रशासन के अनुसार ट्रेन में कुल 18 कोच लगाए जाएंगे। इनमें एक जनरेटर सह लगेज यान, चार सामान्य द्वितीय श्रेणी, छह शयनयान, दो वातानुकूलित तृतीय इकोनॉमी, तीन वातानुकूलित तृतीय श्रेणी, एक वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी तथा एक एलएसएलआरडी कोच शामिल रहेगा।

रेलवे अधिकारियों का कहना है कि इस विशेष ट्रेन के संचालन से उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश, गुजरात सहित विभिन्न राज्यों के यात्रियों को यात्रा में अतिरिक्त सुविधा उपलब्ध होगी।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

हर घर से निकले ‘एक रोटी गऊ माँ के नाम’: स्वतंत्र प्रकाश

Spread the loveभाविप गौरीशंकर शाखा की अनूठी पहल: शिवदेवी सरस्वती विद्या मंदिर में स्थापित हुआ …

error: Content is protected !!