Breaking News

बीडीओ के खिलाफ भड़के किसान, सहसवान तहसील में अनिश्चितकालीन धरना शुरू

Spread the love

ज्ञापन लेने नहीं पहुंचे खंड विकास अधिकारी, भाकियू टिकैत ने हटाने की मांग उठाई

सहसवान। भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) की मासिक पंचायत मंगलवार को देहगवां ब्लॉक परिसर में आयोजित हुई। पंचायत में किसानों को विद्युत विभाग और विकास कार्यों से जुड़ी समस्याओं को लेकर जूनियर इंजीनियर तथा खंड विकास अधिकारी (बीडीओ) को ज्ञापन सौंपना था।

किसानों का आरोप है कि जूनियर इंजीनियर देहगवां धरना स्थल पर पहुंचकर ज्ञापन ले गए, लेकिन खंड विकास अधिकारी पंचायत में ज्ञापन लेने नहीं पहुंचे। काफी देर इंतजार के बाद किसान बीडीओ कार्यालय पहुंचे, लेकिन वहां भी अधिकारी बाहर नहीं आए। इससे किसानों में नाराजगी फैल गई।

पंचायत में मौजूद किसानों ने आरोप लगाया कि वर्तमान खंड विकास अधिकारी के पास दो ब्लॉकों का अतिरिक्त प्रभार है, लेकिन दोनों क्षेत्रों में व्यवस्थाएं संतोषजनक नहीं हैं। किसानों का कहना है कि गौशालाओं की स्थिति खराब है तथा आंगनबाड़ी केंद्रों पर पोषाहार वितरण भी प्रभावित है। उनका आरोप है कि कई बार पंचायतों के आयोजन के बावजूद अधिकारी ने कभी किसानों से ज्ञापन लेना उचित नहीं समझा।

नाराज किसानों ने सहसवान तहसील परिसर के बाहर अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया। पंचायत में निर्णय लिया गया कि जब तक खंड विकास अधिकारी को हटाया नहीं जाता, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। किसानों ने चेतावनी दी कि क्षेत्र में जनसंपर्क अभियान चलाकर अधिकारी की कार्यशैली को जनता के सामने रखा जाएगा।

पंचायत की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष रामाशंकर शंखधार ने की। इस दौरान जिला प्रभारी झाझन सिंह, युवा जिला अध्यक्ष अमरपाल सिंह यादव, जिला सचिव पप्पू सिंह, तहसील अध्यक्ष नाथू सिंह, ब्लॉक अध्यक्ष राजेश्वर सिंह, युवा ब्लॉक अध्यक्ष चंद्रपाल सिंह सहित संगठन के अनेक पदाधिकारी और सैकड़ों किसान मौजूद रहे।संवाददाता : गोविंद देवल
अमर प्रभात, सहसवान


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

विशाल भंडारे में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, वैश्य समाज ने दिया एकता का संदेश

Spread the loveउझानी। राष्ट्रीय वैश्य एकता दल (RVED) एवं समस्त वैश्य परिवार के सहयोग से …