Breaking News

कछला गंगा घाट पर बाढ़ से निपटने की तैयारियों का मॉक ड्रिल, राहत एवं बचाव कार्यों का किया गया अभ्यास

Spread the love

संवाददाता गोविन्द देवल
बदायूँ। जनपद में संभावित बाढ़ की स्थिति से प्रभावी ढंग से निपटने और राहत एवं बचाव व्यवस्थाओं की तैयारियों का आकलन करने के उद्देश्य से गुरुवार को तहसील सदर क्षेत्र के कछला गंगा घाट पर मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। इस दौरान जिलाधिकारी अवनीश राय मौजूद रहे। वहीं तहसील दातागंज के अटेना पुख्ता घाट तथा तहसील सहसवान क्षेत्र के माजरा सिठौलिया खाम में भी अधिकारियों की मौजूदगी में मॉक ड्रिल कर बाढ़ प्रबंधन की तैयारियों का परीक्षण किया गया।

मॉक ड्रिल के दौरान विभिन्न विभागों द्वारा आपदा की स्थिति में किए जाने वाले राहत एवं बचाव कार्यों का प्रदर्शन किया गया। साथ ही आपातकालीन परिस्थितियों में त्वरित प्रतिक्रिया और विभागीय समन्वय की क्षमता का भी परीक्षण किया गया।

अभ्यास के दौरान बाढ़ प्रभावित लोगों को सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाने, राहत सामग्री वितरण, चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराने तथा संचार व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने संबंधी कार्यों का पूर्वाभ्यास किया गया। विभिन्न विभागों के अधिकारियों और कर्मचारियों ने आपदा प्रबंधन से जुड़ी अपनी तैयारियों का प्रदर्शन किया।

अधिकारियों ने बताया कि इस मॉक ड्रिल का उद्देश्य संभावित बाढ़ की स्थिति में जनहानि और संपत्ति के नुकसान को न्यूनतम करना, राहत एवं बचाव कार्यों को अधिक प्रभावी बनाना तथा सभी संबंधित विभागों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करना है। साथ ही आमजन को भी आपदा के समय सतर्क रहने और प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने के प्रति जागरूक किया गया।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

आगामी कांवड़ यात्रा की तैयारियों को लेकर प्रशासन मुस्तैद एसडीएम सदर और सीओ उझानी ने कछला गंगा घाट व कांवड़ रूट का किया स्थलीय निरीक्षण

Spread the loveबदायूं। आगामी श्रावण मास और पवित्र कांवड़ यात्रा को सकुशल, सुरक्षित, व्यवस्थित एवं …

error: Content is protected !!