Breaking News

सोमवती अमावस्या को लेकर डीएम और एसएसपी ने की समीक्षा बैठक

Spread the love

बदायूँ। सोमवती अमावस्या के अवसर पर कानून-व्यवस्था एवं श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए गुरुवार को कलेक्ट्रेट स्थित अटल बिहारी वाजपेयी सभागार में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिलाधिकारी अवनीश राय एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा ने की।

बैठक में जनपद के क्षेत्राधिकारियों एवं थाना प्रभारियों के साथ कानून-व्यवस्था, सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन तथा श्रद्धालुओं की सुविधाओं को लेकर विस्तृत समीक्षा की गई। अधिकारियों ने संबंधित पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए पर्व के दौरान सतर्कता एवं समन्वय के साथ कार्य करने के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने कहा कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा प्रशासन की प्राथमिकता है। इसके लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समय से सुनिश्चित की जाएं तथा किसी भी स्थिति से निपटने के लिए अधिकारी पूरी तरह तैयार रहें।

बैठक में अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) अरुण कुमार, अपर पुलिस अधीक्षक नगर अभिषेक कुमार सिंह सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे। :::


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

बिजली के तार और ट्रांसफार्मर तेल चोरी करने वाले 5 सदस्यीय अंतरजिला गिरोह का पर्दाफाश

Spread the loveहुंडई औरा कार व अवैध असलहे बरामद बदायूँ। जनपद में अपराध और अपराधियों …

error: Content is protected !!