Breaking News

क्षेत्र को मिली बड़ी सौगात, जल्द बदलेगी इस महत्वपूर्ण मार्ग की तस्वीर

Spread the love

7.47 करोड़ रुपये की लागत से होगा चौड़ीकरण व सुदृढ़ीकरण, केंद्रीय राज्यमंत्री और विधायक ने किया शिलान्यास

बदायूं। बदायूं विधानसभा क्षेत्र के लोगों को लंबे समय से प्रतीक्षित सड़क निर्माण परियोजना की सौगात मिली है। वजीरगंज-सुरसैना-उसैता मार्ग के चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण कार्य का शुक्रवार को केंद्रीय राज्यमंत्री बी.एल. वर्मा और सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता ने शिलान्यास किया।

करीब 7 करोड़ 47 लाख रुपये की लागत से बनने वाली इस परियोजना के तहत लगभग छह किलोमीटर सड़क का चौड़ीकरण और निर्माण कराया जाएगा। शासन द्वारा प्रथम किस्त के रूप में 70 लाख रुपये जारी कर दिए गए हैं तथा लोक निर्माण विभाग को शीघ्र कार्य शुरू करने के निर्देश दिए गए हैं।

बताया गया कि वजीरगंज-सुरसैना-उसैता मार्ग लंबे समय से जर्जर अवस्था में था। सड़क खराब होने के कारण क्षेत्र के लोगों, किसानों और वाहन चालकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता था। बरसात के मौसम में हालात और अधिक खराब हो जाते थे। क्षेत्रीय जनता की मांग पर विधायक महेश चंद्र गुप्ता ने सड़क का निरीक्षण कर प्रस्ताव शासन को भेजा था, जिसके बाद इस परियोजना को स्वीकृति मिली।

शिलान्यास कार्यक्रम को संबोधित करते हुए केंद्रीय राज्यमंत्री बी.एल. वर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में सड़क और आधारभूत संरचना के क्षेत्र में तेजी से विकास कार्य हो रहे हैं। बेहतर सड़कें विकास की आधारशिला हैं और इससे आम जनता को सीधा लाभ मिलता है।

वहीं सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता ने कहा कि यह मार्ग क्षेत्र के हजारों लोगों के लिए महत्वपूर्ण है। सड़क के चौड़ीकरण और सुदृढ़ीकरण से आवागमन आसान होगा, व्यापारिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा और क्षेत्र के विकास को नई गति मिलेगी।

इस अवसर पर जिला महामंत्री एमपी सिंह राजपूत, पूर्व जिला महामंत्री सावरेन सिंह, शिवम सिंह, मंडल अध्यक्ष राघव सिंह चौहान, पूर्व मंडल अध्यक्ष अनूप सक्सेना, जिला पंचायत सदस्य जयपाल दिवाकर, भाजपा नेता राहुल, प्रधान अर्जुन राठौर, प्रधान राहुल सिंह, पुष्पेंद्र सैनी, रामेंद्र शर्मा, विजेंद्र प्रजापति, वंदना सोनकर सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी मौजूद रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

गैस कनेक्शन संबंधी समस्या को लेकर उपभोक्ता ने जिला पूर्ति अधिकारी से लगाई गुहार

Spread the loveबदायूं। गैस कनेक्शन से संबंधित समस्या को लेकर एक उपभोक्ता ने जिला पूर्ति …

error: Content is protected !!