Breaking News

आदर्श जिला दिव्यांग पुनर्वास केंद्र बदायूं द्वारा दिव्यांगजनों के लिए एक वृहद चिन्हांकन शिविर का आयोजन

Spread the love

बिसौली। आदर्श जिला दिव्यांग पुनर्वास केंद्र बदायूं द्वारा दिव्यांगजनों के लिए एक वृहद चिन्हांकन शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में दिव्यांगजन पहुंचे और विभिन्न योजनाओं के लिए पंजीकरण कराया।
शुक्रवार को वज़ीरगंज ब्लाक पर आयोजित शिविर में कृत्रिम अंग एवं सहायक उपकरण योजना के तहत पात्र 56 दिव्यांगजनों का चिन्हांकन किया गया। जिसमें कृत्रिम हाथ पैर, ट्राईसाइकिल, बैसाखी, स्मार्ट कैन, व्हीलचेयर, कान की मशीन के लिए आवेदन किया। कैंप में फिजियोथैरेपिस्ट डॉ. अमृता सक्सेना, विशेष शिक्षक अखिलेश यादव, सहायक आदेश शंखधर सहित अन्य कर्मियों ने दिव्यांगजनों के पंजीकरण और जांच प्रक्रिया को सफलतापूर्वक संपन्न कराया। इस दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण और दिव्यांगजन मौजूद रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

बिजली के तार और ट्रांसफार्मर तेल चोरी करने वाले 5 सदस्यीय अंतरजिला गिरोह का पर्दाफाश

Spread the loveहुंडई औरा कार व अवैध असलहे बरामद बदायूँ। जनपद में अपराध और अपराधियों …

error: Content is protected !!