Breaking News

मुजरिया-कछला मार्ग का रेलवे फाटक 12 घंटे रहेगा बंद

Spread the love

मरम्मत कार्य के चलते 13 जून की रात से 14 जून की सुबह तक यातायात रहेगा प्रभावित

बदायूं। रेलवे प्रशासन द्वारा इज्जतनगर मंडल के बितरोई और मानपुर नगरिया स्टेशनों के मध्य स्थित रेलवे समपार संख्या 294/बी (मुजरिया-कछला मार्ग) पर मरम्मत एवं ओवरहालिंग कार्य कराया जाएगा। इसके चलते इस मार्ग पर सड़क यातायात अस्थायी रूप से बंद रहेगा।

रेलवे प्रशासन के अनुसार समपार संख्या 294/बी पर 13 जून 2026 को शाम 8 बजे से 14 जून 2026 की सुबह 8 बजे तक सावधिक ओवरहालिंग एवं मरम्मत कार्य किया जाएगा। इस दौरान रेलवे फाटक से होकर गुजरने वाला समस्त सड़क यातायात पूरी तरह बंद रहेगा।

यात्रियों और वाहन चालकों की सुविधा के लिए रेलवे प्रशासन ने वैकल्पिक मार्ग की व्यवस्था की है। इस अवधि में आवागमन के लिए कछला देहात स्थित समपार संख्या 295/सी का उपयोग किया जा सकेगा।

रेलवे प्रशासन ने लोगों से निर्धारित अवधि के दौरान वैकल्पिक मार्ग का प्रयोग करने की अपील की है तथा होने वाली असुविधा के लिए खेद व्यक्त किया है।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

बिजली के तार और ट्रांसफार्मर तेल चोरी करने वाले 5 सदस्यीय अंतरजिला गिरोह का पर्दाफाश

Spread the loveहुंडई औरा कार व अवैध असलहे बरामद बदायूँ। जनपद में अपराध और अपराधियों …

error: Content is protected !!