Breaking News

रानेट पुल के पास कार की टक्कर से दरोगा व सिपाही घायल, हायर सेंटर रेफर

Spread the love

बिसौली। कोतवाली क्षेत्र के रानेट पुल के पास शुक्रवार शाम करीब सात बजे ड्यूटी से लौट रहे बाइक सवार एक दरोगा और सिपाही सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए। तेज रफ्तार कार ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी, जिससे दोनों पुलिसकर्मी सड़क पर गिरकर घायल हो गए।
जानकारी के अनुसार, बिसौली कोतवाली में तैनात दरोगा देवराज और सिपाही रोहित ड्यूटी पूरी कर बाइक से वापस लौट रहे थे। इसी दौरान रानेट पुल के पास एक कार ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई और अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
स्थानीय लोगों की सूचना पर दोनों घायलों को उपचार के लिए बिसौली के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उनकी हालत गंभीर देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया।
घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस और क्षेत्राधिकारी (सीओ) मौके पर पहुंच गए तथा हादसे की जानकारी जुटाई। पुलिस ने दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।
हादसे के बाद पुलिस विभाग में भी चिंता का माहौल है। दोनों घायल पुलिसकर्मियों को बेहतर उपचार के लिए उच्च चिकित्सा केंद्र भेजा गया है।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा 6 में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया अब अंतिम चरण में

Spread the loveबिसौली। जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा 6 में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन …

error: Content is protected !!