Breaking News

स्थानांतरित क्षेत्राधिकारियों को दी गई भावभीनी विदाई

Spread the love

बहजोई। पुलिस लाइन बहजोई स्थित सभागार में शुक्रवार को गैर जनपद स्थानांतरित हुए तीन क्षेत्राधिकारियों के सम्मान में विदाई समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में पुलिस अधीक्षक संभल कृष्ण कुमार ने स्थानांतरित अधिकारियों को स्मृति चिन्ह भेंट कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
विदाई समारोह में क्षेत्राधिकारी असमोली डॉ. प्रदीप कुमार सिंह, क्षेत्राधिकारी गुन्नौर आलोक सिद्धू तथा क्षेत्राधिकारी चन्दौसी दीपक कुमार को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर उनके कार्यकाल की सराहना करते हुए अधिकारियों और कर्मचारियों ने उनके अनुभवों को साझा किया।
कार्यक्रम में अपर पुलिस अधीक्षक (उत्तरी) कुलदीप सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक (दक्षिणी) मनोज कुमार रावत, अन्य क्षेत्राधिकारी तथा थाना एवं शाखा प्रभारी मौजूद रहे।
समारोह का समापन स्थानांतरित अधिकारियों के सफल एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाओं के साथ हुआ।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

बदायूं के राधेलाल बौद्ध को मिला भारत गौरव रतन सम्मान

Spread the loveबदायूं के राधेलाल बौद्ध को मिला भारत गौरव रतन सम्मान विश्व संस्कृति एवं …

error: Content is protected !!